द फॉलोअप टीम, दिल्ली:
शनिवार की सुबह टोक्यो पैरालंपिक्स 2020 से 2 खुशखबरी लेकर आई। भारत ने शूटिंग स्पर्धा का 2 मेडल अपने नाम किया है। शूटिंग पी-4 मिक्सड 50 मीटर पिस्टल एसएच-1 कैटेगरी में भारत के मनीष नरवाल ने स्वर्ण पदक जीता वहीं सिंहराज अधाना ने रजत पदक जीता। सिंहराज अधाना इससे पहले भी एक मेडल जीत चुके हैं। ये उनका दूसरा पदक है। भारत के पदकों की संख्या बढ़कर अब 13 तक पहुंच गई है। इसी के साथ भारत के 6 स्वर्ण पदक भी हो गए हैं।

मनीष को 6 और सिंहराज को 4 करोड़ रुपये
हरियाण सरकार ने शूटिंग में स्वर्ण जीतने वाले मनीष नरवाल को 6 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि देने की घोषणा की है। सिंहराज अधाना को सरकार 4 करोड़ रुपये की राशि देगी। हरियाणा सरकार ने कहा है कि दोनों ही पैरा एथलीट को सरकारी नौकरी की भी पेशकश की जायेगी। पीएम मोदी ने दोनों ही खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामना दी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने सिंहराज को दी बधाई
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया। उन्होंने 50 मीटर पिस्टल एसएच-1 कैटेगरी में रजत जीतने वाले सिंहराज अधाना के लिए लिखा कि सिंहराज अधाना ने दोबारा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उन्होंने इस बार मिक्स्ड 50 मीटर एसएच-1 कैटेगरी इवेंट में रजत पदक जीता। ये उनका दूसरा पदक है। उनके इस प्रदर्शन से पूरा भारत खुश है। मैं उनको भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकमानाएं देता हूं। उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया।
The outstanding Singhraj Adhana does it again! He wins yet another medal, this time in the Mixed 50m Pistol SH1 event. India rejoices due to his feat. Congrats to him. Wishing him the very best for the future endeavours. #Paralympics #Praise4Para. pic.twitter.com/EWa9gCRaor
— Narendra Modi (@narendramodi) September 4, 2021
पीएम मोदी ने मनीष नरवाल को भी दी बधाई
पीएम मोदी ने स्वर्ण पदक विजेता मनीष नरवाल के लिए लिखा कि टोक्यो पैरालंपिक्स से एक और गौरवान्वित करने वाली खबर सामने आई। युवा और प्रतिभावान मनीष नरवाल की शानदार उपलब्धि। उनका स्वर्ण पदक जीतना भारतीय खेलों के लिए एक विशेष क्षण है। मनीष नरवाल को बधाई और आने वाले बाकी टूर्नामेंट्स के लिए शुभकामनाएं।
Glory from the Tokyo #Paralympics continues. Great accomplishment by the young and stupendously talented Manish Narwal. His winning the Gold Medal is a special moment for Indian sports. Congratulations to him. Best wishes for the coming times. #Praise4Para. pic.twitter.com/gGHUXnetWA
— Narendra Modi (@narendramodi) September 4, 2021
सिंहराज की कामयाबी से खुश है पूरा परिवार
रजत पदक जीतने वाले सिंहराज अधाना के पिता प्रेमसिंह अधाना ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं। मैं अपनी खुशी का इजहार कैसे करूं इसके लिए शब्द नहीं मिल पा रहा है। मेरी खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। सिंहराज की मां वेदवती कहती हैं कि मेरे बेटे ने देश को गौरवान्वित किया है। मैं आज सचमुच बेहद खुश हूं। सिंहराज की पत्नी कविता ने कहा कि मैं वाकई खुश हूं। हम सभी ने उनका समर्थन किया। भारत ने आज 2 पदक अपने नाम किये। गर्व है।