logo

कोर्ट ने सपना चौधरी के खिलाफ जारी किया वारंट, जानें मामला 

15062news.jpg

द फॉलोअप टीम, लखनऊः

लखनऊ के अदालत ने मशहूर डांसर सपना चौधरी के खिलाफ वारंट जारी किया है। वांरट राजधानी के आशियाना थाने में दर्ज एक मामले को लेकर जारी किया गया है। अदालत वांरट जारी कर मामले की अगली सुनवाई 22 नवंबर को रखी है। बता दें कि वारंट जारी होने से सपना की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। 


किस-किसपर हुआ है वांरट जारी 
समाचार एजेंसी रिपोर्ट के मुताबिक आशियाना थाने के दारोगा फिरोज खान ने 14 अक्टूबर 2018 को इस मामले में एफआईआर दर्ज कराया था। इस मुकदमे में सपना चौधरी के साथ कार्यक्रम के आयोजक जुनैद अहमद, नवीन शर्मा, इवाद अली, अमित पांडे और रत्नाकर उपाध्याय को भी आरोपी बनाया गया था। 
क्या है पूरा मामला
दरअसल 13 अक्टूबर 2018 को लखनऊ के स्मृति उपवन में सपना चौधरी का एक प्रोग्राम आयोजित था। यह प्रोग्राम दोपहर 3 बजे से 10 बजे तक आयोजित होना था, लेकिन सपना चौधरी कार्यक्रम में नहीं आई, जिसके बाद लोगों ने टिकट के पैसे मांगने शुरू कर दिए। दर्शकों का आरोप है कि टिकट का पैसा वापस नहीं किया गया। हालांकि सपना मामले को खत्म करने का अनुरोध कर चुकी है। कोर्ट ने सपना के इस अनुरोध को ठुकरा दिया।