logo

हैप्पी फ्रेंडशिप डे: मैदान हो या मैदान के बाहर....हिट है टीम इंडिया के इन खिलाड़ियों की पक्की दोस्ती

11413news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची: 

खेल के मैदान में जहां खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिद्वंद्विता होती हैं, वहीं टीम और व्यक्तिगत खेलों में कई बार इनके बीच जबर्दस्त दोस्ती भी होती है। आइए हम आपको आज फ्रेंडशिप डे के खास मौके पर ऐसे खिलाडि़यों के बारे में बताते हैं जिनकी दोस्ती की मिसाल दी जाती है ।

कोहली और युवराज की पक्की दोस्ती
ऐसे तो युवी और कोहली के कई किस्से हैं पर इनकी दोस्ती में गहराई देखी  जा सकती है। युवराज की शादी में विराट - अनुष्का वहां पूरी रात मौजूद थे। दोनों ने जमकर डांस भी किया था। कोहली, युवराज के साथ जमकर डांस- मस्ती और हंगामा करते नजर आए। यही नहीं एक बार तो युवी नेहरा की गोद से गिरने ही वाले थे की कोहली ने उनका पैर पकड़कर बचा लिया था। 

एम एस धोनी और ड्वेन ब्रावो
कैरेबियाई खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो तो धोनी को अपना भाई कहते हैं।  यही नहीं ब्रावो ने तो माही पर गाना भी लिखा है।  गाने  को पोस्ट करते हुए डीजे ब्रावो ने कहा था , मैं अपने भाई के लिए गाना गाने पर काम कर रहा हूं। धोनी मेरी दूसरी मां के बेटे यानी मेरे भाई जैसे हैं। इस गाने के बोल हैं, एमएस धोनी, एमएस धोनी, नंबर सेवन, एमएस धोनी, नंबर सेवन। 

सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली
सचिन तेंडुलकर और सौरव गांगुली ने भारतीय क्रिकेट के लिए कई यादगार साझेदारियां की। क्रिकेट के बाहर भी उनकी दोस्ती की मिसाल दी जाती है। कहते हैं कि जब सचिन और गांगुली मैदान पर होते थे तो स्कोर बोर्ड मीटर की तरह भागता था। दुनिया के बेहतरीन गेंदबाजों को अपनी लंबी साझेदारी से थका देने वाले सचिन और गांगुली मैदान के बाहर भी अच्छे दोस्त हैं। 


गौतम गंभीर और अनिल कुंबले
गौतम गंभीर महान स्पिन गेंदबाज अनिल कुंबले को इतना पसंद करते है और उनसे इतने प्रेरित होते हैं कि एक बार उन्होंने कुंबले को अपना पसंदीदा कैप्टन बताया था। उनकी नजर में अगर अनिल कुंबले को अधिक वक्त तक भारतीय टीम की कप्तानी मिलती तो वे कई रेकॉर्ड तोड़ देते। 

गौतम गंभीर और वीरेंद्र सहवाग
वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर की दोस्ती जग जाहिर है। एक बार  गौतम गंभीर औऱ वीरेंद्र सहवाग को साउथ अफ्रीका में रात में बाहर टूर पर जाने से मना कर दिया गया।  यह बोलकर कि यह खतरों  से भरा है।  इस पर गौतम ने सिक्योरिटी को कहा की " कोई खतरे की बात नहीं है , हम लोग सबसे खतरनाक बैट्समैन है। गौती औऱ वीरू ने टी इंडिया के लिए बहुत सारी अच्छी साझेदारियां कीं। यही नहीं, दोनों लंबे वक्त तक दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए भी साथ में खेले। 

एमएस धोनी और सुरेश रैना की दोस्ती
धोनी ने जैसे सोशल मीडिया पर अपने संन्यास की जानकारी दी थी  उसके थोड़ी देर बाद ही रैना ने भी इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करते हुए क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी।  इनकी दोस्ती इतनी खास है की ये जोड़ी टीम इंडिया की जय - वीरू भी कहलाती है। दोनों ने साथ में कई मुकाबले टीम इंडिया को जिताए। दोनों ही अब टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए दोनों साथ खेलने नजर आते हैं। रैना धोनी को बड़ा भाई बताते हैं।