logo

झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन चुनाव: राजेंद्र साहू बने अध्यक्ष, सचिव छोटे लाल महतो

3223news.jpg
द फॉलोअप टीम, जमशेदपुर
झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन जमशेदपुर जिला शाखा के अध्यक्ष पद पर राजेंद्र साहू ने जीत दर्द कर ली है, वहीं सचिव पद पर छोटे लाल महतो ने बाजी मारी है। उपाध्यक्ष पद पर सत्यजीत कुमार और कोषाध्यक्ष पद पर उपेंद्र पासवान ने कब्जा जमाया। 
अध्यक्ष पद पर जहां राजेंद्र साहू ने सबसे अधिक वोट लाया वहीं दूसरे नंबर पर प्रकाश टोप्पो रहे, वहीं सचिव पद पर छोटे लाल महतो ने सबसे अधिक वोट लाया तो दूसरे स्थान पर अखिलेश कुमार राम रहे। उपाध्यक्ष पद पर सत्यजीत कुमार ने सबसे अधिक वोट लाकर चौंका दिया तो दूसरे नंबर पर सैयद सलमान अख्तर रहे।  

दूसरे पदों के लिए मतगणना जारी 
संयुक्त सचिव, अंकेक्षक और केंद्रीय सदस्य पद के लिए मतगणना जारी है। शाम तक परिणाम सामने आने की संभावना है। एसोसिएशन के सात पद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव, अंकेक्षक और कोषाध्यक्ष और केंद्रीय सदस्य पद के लिए 30 उम्मीदवार चुनाव मैदान में ताल ठोकी थी। कुल 2400 मतदाताओं में 1235 मतदाताओं ने शुक्रवार को मतदान किया था। रात 12 बजे मतगणना शुरू हुई थी।

ये भी पढ़े...