logo

झारखंड में 11 महिला और 12 पुरूष खिलाडियों की नियुक्ति का रास्ता साफ

3221news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची 
झारखंड सरकार अपने वादे के तहत खिलाड़ियों को जल्द ही सीधी नियुक्ति देने जा रही है। आवेदनों की स्क्रूटनी के बाद 23 खिलाड़ियों के चयन का रास्ता साफ हो गया है, जिसमें 11 महिला और 12 पुरुष खिलाड़ी हैं। विभाग की ओर से सीधी नियुक्ति के लिए मांगे गए आवेदनों में से 799 आवेदनों की स्क्रूटनी हुई। जिसमें 23 खिलाड़ी ही योग्य पाए गए हैं। दस्तावेज में गड़बड़ी के कारण कई खिलाड़ियों के आवेदन को खारिज कर दिया गया है। इनमें आपत्ति दर्ज करवाई गई है। विभिन्न खेलो से संबंधित फिलहाल 23 खिलाड़ी को चयनित किया गया है।

इन खिलाड़ियों का आवेदन सही मिला
     खेल         खिलाड़ी
  • कुश्ती-बबलू कुमार और भीष्म कुमार
  • हैंडबॉल-मोहम्मद शाहिद और वसीउल हसन
  • तायक्वोंडो-मनीषा सिंह और एम विजय कुमार
  • हॉकी-बिरसी मुंडू
  • लॉन बॉल-छटकु उरांव
  • वुशु -कुमारी प्रियंका, सुनीता गाड़ी, मीनू मुंडा, इंदु मुंडा और रणधीर उरांव
  • आर्चरी-अंकिता भगत, सुखमती पूर्ति, जयलक्ष्मी लगुरी और लखी मंडल
  • एथलेटिक्स-गणेश चंद्र महतो, मोहम्मद वसीम अकरम, जय कुमार और लखराज प्रसाद
  • कराटे -अर्पणा कुमारी और उपेंद्र तिर्की