द फ़ॉलोअप टीम, सिमडेगा :
झारखण्ड ने अपनी ही धरती पर ओडिशा को पछाड़ कर11वीं सब जूनियर वूमन नेशनल हॉकी चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित तो कर ली थी। बुधवार को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मैच में झारखंड ने ओडिशा को 6-0 से मात दी थी। उधर, पहले सेमीफाइनल में हरियाणा यूपी के 10-0 से हराया और फाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुका था। लेकिन आज मेजबान झारखंड की टीम रोमांचक मुकाबले में 4-3 से पराजित हो गई।
पेनाल्टी शूटआउट में तय हुआ ताज
विजेता का ताज पेनाल्टी शूटआउट में तय हुआ। हरियाणा टीम ने 4 गोल किए। ये गोल रितिका, कनिका सिवच, मनीषा और साक्षी राणा ने दागे। जबकि झारखंड की टीम 3 गोल ही कर सकी। टीम के लिए बिनीमा धान, निशा मिंज और निराली कुजूर ही एक-एक गोल किया।