द फॉलोअप टीम, सिमडेगा :
झारखंंड ने अपनी ही धरती पर ओडिशा को पछाड़ कर 11वीं सब जूनियर वूमन नेशनल हॉकी चंपियनशिप के फाइनल में झारखंड ने अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है। बता दें कि बुधवार को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मैच में झारखंड ने ओडिशा को 6-0 से मात दी। पहले सेमीफाइनल में हरियाणा ने यूपी के 10-0 से हराया और फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।
नज़र होगी झारखण्ड बनाम हरियाणा पर
बता दें की अब 11 वें सब जूनियर वूमन नेशनल हॉकी चैंपियनशिप में अब झारखंड और हरियाणा के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा। दोनों टीमों ने अपना-अपना लोहा मनवा चुकी है। देखना यह होगा कि इस चंपियनशिप का असल चंपियन कोण बनेगा।