logo

कंट्रोल रूम के जरिए कोरोना मरीजों की मदद कर रही कांग्रेस, डॉ. रामेश्वर उरांव ने भी संभाला मोर्चा

7757news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची: 

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कोविड राहत और निगरानी समिति कोरोना मरीजों की सहायता कर रही है। रविवार को रांची स्थित कंट्रोल रूम से 43 लोगों को जरूरी चिकित्सीय परामर्श सहित अन्य स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई गयी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव खुद कंट्रोल रूम में मौजूद थे। उन्होंने इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का हौसला भी बढ़ाया। 

कंट्रोल रूम से लोगों ने मांगी सहायता
झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने बताया कि कंट्रोल रूम के गठन के पांचवे दिन 43 लोगों ने हेल्पलाइन नंबर पर कॉल किया। स्वास्थ्य विभाग के चेयरमैन डॉ. पी नैय्यर के नेतृत्व में गठित चिकित्सकों की टीम ने उन्हें जरूरी सलाह दी। प्रदेश प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने बताया कि हेल्पलाइन नंबर पर आइसोलेशन में रह रहे लोगो़ं ने भी सहायता मांगी। 

रांची सहित सभी जिलों में मिलेगी मदद
प्रदेश प्रवक्ता डॉ. राजेश गुप्ता छोटू ने बताया कि कोरोना संक्रमण काल में पार्टी की ओर से रांची के अलावा प्रदेश के बाकी जिलों में राहत और निगरानी समिति के जरिए कोरोना मरीजों को जरूरी सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है। पार्टी के कार्यकर्ता लोगों की हरसंभल सहायता कर रहे हैं।