logo

माही पहुंचे जालोर, धोनी की एक झलक पाने को फैंस हुए बेक़रार

5937news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:
बुधवार को धोनी राजस्थान के जालोर पहुंचे। उनकी एक झलक पाने को फैंस काफी उत्साहित थे। माही अपने देसी अंदाज में यहाँ पहुंचे।  आपको बता देंं कि धोनी यहां सांचोर के जाखल में स्कूल के लोकार्पण कार्यक्रम में हिस्सा लेने गए हैंं। जहां उनका भव्य स्वागत किया गया है। महेंद्र सिंह धोनी की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र के क्रिकेट काफी खुश नजर आ रहे हैंं।  धोनी के स्वागत के लिए सड़क मार्ग के रास्तों में जगह बड़े-बड़े बैनर लगाए गए हैं। 



सत्येंद्र बिश्नोई ने दी गो माता की मूर्ति 
कैप्टन कूल के पहुंचने के बाद जालोर में पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है।  आसपास के कई जिलों से उनके फैंस सांचोर पहुंचे हैं।  सांचोर  में वन और पर्यावरण मंत्री सुखराम बिश्नोई के बेटे सीए सत्येंद्र बिश्नोई ने गो माता की मूर्ति और मारवाड़ का परंपरागत पट्टू ओढ़ाकर कर धोनी का भव्य स्वागत किया।