logo

IPL 2021: कोलकाता नाईट राइडर्स बनाम सनराजइजर्स हैदराबाद, किसकी किस्मत में पहली जीत

7321news.jpg
द फॉलोअप टीम, मुंबई: 

इंडियन प्रीमियर लीग में आज कोलकाता नाइट राईडर्स का मुकाबला सनराईजर्स हैदराबाद के साथ होगा। 11 अप्रैल को आईपीएल के 14वें सीजन का तीसरा मुकाबला खेला जाएगा। कोलकाता नाइट राईडर्स के कप्तान इयोन मॉर्गन हैं तो वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड वॉर्नर होंगे। टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा क्योंकि कोलकाता और हैदराबाद दोनों ही सितारों से भरी हुई टीम है। 

जानिए, सनराइजर्स हैदराबाद की मजबूती क्या है
यूएई में खेले गए बीते सीजन में प्लेऑफ तक का सफर तय करने वाली सनराइजर्स हैदराबाद के पास डेविड वॉर्नर, मनीष पांडेय, केन विलियम्सन, ऋद्धिमान साहा जैसे कई बल्लेबाज हैं। केदार जाधव और विजय शंकर के रूप में टीम के पास दो ऑलराउंडर मौजूद हैं जो बल्ले के साथ-साथ गेंद से भी अच्छा योगदान दे सकते हैं। सनराइजर्स की तरफ से तेज गेंदबादी आक्रमण की अगुआई भुवनेश्वर कुमार करेंगे। उनका साथ दे सकते हैं संदीप शर्मा और टी नटराजन। स्पिन विभाग की जिम्मेदारी राशिद खान के हाथों होगी। मोहम्मद नबी भी स्पिन में एक विकल्प हैं। 

कोलकाता के पास विस्फोटक बल्लेबाजों की फौज
कोलकाता नाइट राईडर्स की कमान इंग्लैंड टीम के नियमित कप्तान इयोन मॉर्गन के हाथों में है। टीम में इयोन मॉर्गन के अलावा दिनेश कार्तिक, शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, नीतीश राणा और आंद्रे रसेल होंगे। आंद्र रसेल का बीता सीजन इतना अच्छा नहीं बीता था लेकिन इस बार टीम को उनसे काफी उम्मीदें होंगी। टीम में शाकिब हल हसन और सुनील नारायण भी हैं। दोनों खिलाड़ी बल्ले के साथ-साथ गेंद से भी उपयोगी योगदान दे सकते हैं। टीम के पास पेट कमिंस, प्रसिद्ध कृष्णा के रूप में बेहतरीन तेज गेंदबाज हैं। स्पिन विभाग में कोलकाता के पास अनुभवी हरभजन सिंह के साथ-साथ युवा कुलदीप यादव हैं। कुलदीप का फॉर्म जरूर चिंता का विषय हो सकता है। 

शनिवार को सीएसके को दिल्ली कैपिटल्स ने हराया
इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन में अब तक 2 मुकाबले खेले जा चुके हैं। पहला मुकाबला मुंबई के खिलाफ आरसीबी ने जीता वहीं दूसरा मुकाबला सीएसके के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स ने जीता। शनिवार को सीएससके और दिल्ली के बीच खेला गया मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स ने एकतरफा अंदाज में जीत लिया जिसमें ओपनर शिखर धवन और पृथ्वी शॉ के पारियों का खास योगदान रहा। सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुये अच्छा स्कोर खड़ा किया था। सीएसके ने 188 रन बनाए थे। हालांकि, दिल्ली के बल्लेबाजों ने आसानी से लक्ष्य हासिल किया।