logo

सीरीज में बराबरी या भारत की जीत पक्की, जानें दोनों टीम के प्लेइंग इलेवन

15093news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांचीः
न्यूजीलैंड टीम भारत के दौरे पर है। यहां दोनों टीमों के बीच तीन टी20 और दो टेस्ट मैच खेला जाना है। पहला मुकाबला जयपुर में खेला जा चुका है जिसमें भारतीय टीम ने जीत दर्ज की है और आज यानी 19 नवंबर को दूसरा मुकाबला खेला जाना है। भारतीय टीम के पास सीरीज जीतने का मौका होगा, जबकि न्यूजीलैंड की टीम सीरीज में वापसी करते हुए सीरीज बराबर करने के इरादे से उतरेगी। ऐसे में ये मैच काफी दिलचस्प होने वाला है। 


कब और कहां खेला जाएगा मैच 
भारत और न्यूजीलैंड के बीच T20I सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार 19 नवंबर को रांची के JSCA में खेला जायेगा। भारतीय समय के अनुसार दूसरे टी20 मैच का टॉस शाम साढ़े 6 बजे और मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा।
संभावित प्लेइंग इलेवन
भारतः रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, रिषभ पंत (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, अक्षर पटेल, आर अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, आवेश खान या हर्षल पटेल।
न्यूजीलैंडः मार्टिन गप्टिल, डैरिल मिचेल, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, मिचेल सैंटनर, टिम साउथी (कप्तान), टाड एश्ले, लाकी फर्ग्युसन और ट्रेंस बोल्ट।