द फॉलोअप टीम, दिल्ली:
टोक्यो पैरालंपिक्स 2020 में भारतीय पैरा एथलीट्स का शानदार प्रदर्शन जारी है। सोमवार को टोक्यो से खुशखबरी मिलने का सिलसिला थमा नहीं है। भारत को टोक्यो पैरालंपिक्स का दूसरा स्वर्ण पदक मिल गया है। ये स्वर्ण पदक जेवलीन थ्रो में आया है। जेवलन थ्रोअर सुमित अंतिल ने गोल्ड जीता है। सुमित अंतिल ने ना केवल गोल्ड जीता बल्कि 68.55 मीटर के साथ विश्व रिकॉर्ड भी कायम किया। सुमित अंतिल ने गोल्ड जीतने के साथ-साथ 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़े।