द फॉलोअप टीम, दिल्ली:
टोक्यो पैरालंपिक्स से एक और अच्छी खबर आ रही है। टोक्यो पैरालंपिक्स में भारतीय एथलीट ने भारत के लिए 2 और पदक जीता है। ये दोनों पदक भारत को ऊंची कूद प्रतिस्पर्धा में मिला है। पैरा एथलीट मरियप्पन थंगावेलू और शरद कुमार ने क्रमश रजत और कांस्य पदक जीता है। मिली जानकारी के मुताबिक मरियप्पन थंगावेलू और शरद कुमार ने ऊंची कूद क्लास टी-42 में ये पदक जीते हैं। ये कैटेगरी पैरा एथलीट की दिव्यांगता के आधार पर बनाया जाता है।

भारत के पदकों की संख्या 10 तक पहुंची
गौरतलब है कि टोक्यो पैरालंपिक्स में भारतीय पैरा एथलीट्स अब तक 2 गोल्ड, 5 रजत और 3 ब्रांड सहित कुल 10 पदक जीत चुके हैं। भारत के लिए निशानेबाज अवनि लखेरा ने गोल्ड जीता। सुमित अंतिल ने जेवलीन थ्रोइंग में गोल्ड जीता। देवेंद्र झाझरिया ने जेवलीन, निषाद कुमार ने हाईजंप, भाविनाबेन पटेल ने टेबल टेनिस और योगेश कथूनिया ने डिस्कस थ्रो में रजत पदक जीता। सुंदर सिंह गुर्जर ने जेवलीन और सिंहराज अधाना ने शूटिंग में कांस्य पदक जीता। अब मरियप्पन थंगावेलू ने ऊंची कूद स्पर्धा में रजत और शरद कुमार ने कांस्य पदक जीता है।
