द फॉलोअप टीम, डेस्क:
भारतीय पहलवान रवि दहिया टोक्यो ओलंपिक्स 2020 के फाइनल मुकाबले में हार गए। रवि दहिया को फाइनल मुकाबले में रूसी ओलंपिक समिति के पहलन जोर उगुएव से हारे। जोर ने रवि कुमार दहिया को 7-4 से पटखनी दी। इसलिए रवि दहिया को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। गौरतलब है कि रवि दहिया पहले हाफ की शुरुआत में ही पिछड़ गये थे।

रूसी पहलवान से हारे रवि कुमार दहिया
रूसी ओलंपिक समिति के पहलवान जोर उगुएव ने पहले हाफ की शुरुआत में ही 2 अंक हासिल किए। रवि दहिया ने जल्द ही स्कोर बराबर कर लिया। हालांकि जल्दी ही रूसी पहलवान ने बढ़त हासिल कर ली और पहला हाफ 4-2 से जीता। दूसरे हाफ में भी रवि केवल 2 अंक हासिल कर पाए। जोर उगुएव ने तीन अंक हासिल किए और मुकाबला 7-4 से जीत लिया। गौरतलब है कि रवि दहिया ने सेमीफाइनल में कजाकस्तान के पहलवान को हराया था। उनको रजत से संतोष करना पड़ा।