द फॉलोअप टीम, डेस्क:
सोमवार को पूरा देश भगवान श्रीकृष्ण का जन्मदिन जन्माष्टमी मना रहा है। इस मौके पर टोक्यो से भारत के लिए कई खुशखबरी आई। टोक्यो पैरालंपिक्स में भारतीय पैरा-एथलीट्स ने पदकों की बारिश कर दी। समाचार लिखे जाने तक सोमवार को भारत की झोली में 1 गोल्ड, 2 रजत और 1 कांस्य पदक आ चुका है। रविवार को भी भारत के खाते में 1 रजत और 1 कांस्य पदक आया था। दो दिन में भारत के खाते में 1 गोल्ड, 3 रजत और 2 कांस्य पदक आ चुका है।

10 मीटर एयर स्टैंडिंग एसएच-1
भारतीय निशानेबाज अवनि लेखारा ने सोमवार को टोक्यो पैरालंपिक्स में महिलाओं की 10 मीटर एयर स्टैंडिंग एचएच-1 का गोल्ड मेडल जीता। इसके साथ ही पैरालंपिक्स इतिहास में गोल्ड जीतने वाली अवनि पहली भारतीय महिला बन गई हैं। स्वर्ण पदक जीतने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अवनि लेखारा से बात की और टोक्यो पैरालंपिक्स में गोल्ड जीतने पर उनको बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा कि ये जीत बड़े गर्व की बात है। पीएम मोदी ने ट्वीट भी किया।
पीएम मोदी ने अवनि को दी बधाई
स्वर्ण पदक विजेता अवनि लेखारा को बधाई देते हुए पीएम मोदी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से एक पोस्ट किया। लिखा कि भारत की अवनि लेखारा ने महिलाओं की 10 मीटर एयर स्टैंडिंग एसएच-1 फाइनल में स्वर्ण पदक जीता। अभूतपूर्व प्रदर्शन अवनि लेखारा। शूटिंग के प्रति आपके मेहनती स्वाभाव और जुनून के कारण स्वर्ण जीतने पर बधाई। ये वास्तव में भारतीय खेलों के लिए विशेष क्षण है। पीएम मोदी ने अवनि को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
Phenomenal performance @AvaniLekhara! Congratulations on winning a hard-earned and well-deserved Gold, made possible due to your industrious nature and passion towards shooting. This is truly a special moment for Indian sports. Best wishes for your future endeavours.
— Narendra Modi (@narendramodi) August 30, 2021
रामनाथ कोविंद ने भी ट्वीट कर दी बधाई
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी ट्वीट कर अवनि लेखारा को बधाई दी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ऑफिशियल ट्विटर पर लिखा कि अवनि लेखारा को इतिहास रचने और पैरालंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनने पर बधाई। भारत आपके शानदार प्रदर्शन से उत्साहित है। आपके अभूतपूर्ण कारनामे की वजह से हमारा तिरंगा सबसे ऊंचा फहरा रहा था। अवनि लेखारा ने भी देश से मिले अभूतपूर्व समर्थन के लिए शुक्रिया कहा।
Another daughter of India makes us proud!
— President of India (@rashtrapatibhvn) August 30, 2021
Congratulations to Avani Lekhara for creating history and becoming the first Indian woman to win a Gold at #Paralympics. India is elated by your stellar performance! Our tricolour flies high at the podium due to your phenomenal feat.