द फॉलोअप टीम, डेस्क:
टोक्यो ओलंपिक्स में मंगलवार का दिन भारत के लिए मंगल नहीं रहा। भारत की पुरुष हॉकी टीम ओलंपिक में इतिहास बनाने से चूक गई। टीम को बेल्जियम के हाथों 5-2 से हार का सामना करना पड़ा। गौरतलब है कि तीसरे क्वार्टर तक भारत और बेल्जियम की टीम 2-2 से बराबर थी। चौथे क्वार्टर में अचानक बेल्जियम ने धावा बोला और एक के बाद एक 3 गोल दागे। गौरतलब है कि बेल्जियम ग्रुप बी की सबसे मजबूत टीम थी। बेल्जियम ने ग्रुप स्टेज से लेकर क्वार्टर फाइनल तक कुल 32 गोल दागे थे।

पीएम मोदी ने टीम को दिलासा दिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद ये पूरा मुकाबला देख रहे थे। पीएम मोदी ने टीम इंडिया की हार के बाद टीम को दिलासा देते हुए एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि हार औऱ जीत जिंदगी का हिस्सा हैं। हमारी पुरुष हॉकी टीम ओलंपिक में अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस दी। यही मायने रखता है। उन्हें अगले मैच और भविष्य के लिए शुभकामनाएं। भारत को अपने खिलाड़ियों पर गर्व है।
Wins and losses are a part of life. Our Men’s Hockey Team at #Tokyo2020 gave their best and that is what counts. Wishing the Team the very best for the next match and their future endeavours. India is proud of our players.
— Narendra Modi (@narendramodi) August 3, 2021
अब ब्रॉंच के लिए खेलेगी टीम इंडिया
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बेल्जियम के हाथों हार के बाद अब भारत टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉंज मेडल के लिए खेलेगा। भारत और अब ऑस्ट्रेलयिा और अर्जेंटीना के बीच दूसरे सेमीफाइनल में हारने वाली टीम के साथ खेलना होगा। गौरतलब है कि पांच साल पहले रियो ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में भारत बेल्जियम के हाथों 1-3 से हारकर ही बाहर हो गया था। बेल्जियम विश्व में हॉकी की काफी मजबूत टीम मानी जाती है। अब गोल्ड़ के लिए बेल्जियम का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया औऱ अर्जेंटीना में से सेमीफाइनल जीतने वाली टीम के साथ होगा। आपको ये भी बता दें कि भारत ने 49 साल बाद हॉकी के सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।

महिला टीम से अभी उम्मीद बाकी है
टोक्यो ओलंपिक्स में भारत के सफर की बात करें तो पुरुष हॉकी टीम ने ग्रुप स्टेज मुकाबलों में न्यूजीलैंड को हराया। ऑस्ट्रेलिया से हारे। बाद में अर्जेंटीना, जापान और आयरलैंड को हराया। क्वार्टर फाइनल में टीम इंडिया ने ग्रेट ब्रिटेन को हराया। अब महिला हॉकी टीम को कल यानी 4 अगस्त को सेमीफाइनल मुकाबले में भिड़ना है। महिला टीम ने भी शानदार प्रदर्शन किया है।