logo

T20 World Cup 2020: 24 अक्टूबर को पाकिस्तान से भिड़ेगी टीम इंडिया, ICC ने जारी किया शेड्यूल

11897news.jpg

द फॉलोअप टीम, डेस्क: 

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने टी20 विश्व कप 2020 का शेड्यूल जारी कर दिया है। आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 17 अक्टूबर से 14 नवंबर के बीच खेला जाएगा। पूरा टूर्नामेंट ओमान और यूएई में खेला जाएगा। बीसीसीई टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा। गौरतलब है कि टी20 विश्व कप 2020 का आयोजन भारत में ही होना था लेकिन कोरोना महामारी की दूसरी लहर की वजह से इसे यूएई और ओमान में स्थानांतरित करने का फैसला किया गया था। 

पाकिस्तान के खिलाफ पहला मुकाबला खेलेगा भारत
आईसीसी द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक भारत को टी20 विश्व कप 2020 में पहला मुकाबला चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है। मुकाबला 24 अक्टूबर को दुबई में खेला जाएगा। भारत का दूसरा मैच न्यूजीलैंड के साथ होगा। ये मुकाबला 31 अक्टूबर को खेला जाएगा। भारत का तीसरा मुकाबला अफगानिस्तान के साथ है। ये मैच 3 नवंबर को खेला जाएगा। टीम इंडिया 5 नवंबर औऱ 8 नवंबर को एक-एक मुकाबला क्वालीफायर टीम के साथ खेलेगी। 

फाइनल और सेमीफाइनल के लिए रिजर्व डे रखा गया है
आईसीसी ने एलान किया है कि सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों के लिए अतिरिक्त रिजर्व डे भी होगा। यदि तय तिथि को किसी कारण से सेमीफाइनल या फाइनल मुकाबला नहीं खेला जा सका तो उसे रिजर्व डे में खेला जाएगा। पहला सेमीफाइनल अबू धाबी वहीं दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला दुबई में खेला जाएगा। फाइनल मैच दुबई में खेला जाएगा। 

दुबई में 4 और शारजाह में 1 मुकाबला खेलेगी टीम इंडिया
टीम इंडिया के सभी मैच भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे से शुरू होंगे। टीम इंडिया शारजाह में कोई मुकाबला नहीं खेलेगी। टीम इंडिया 4 मुकाबले दुबई और 1 मुकाबला अबू धाबी में खेलेगी। बता दें कि 19 सितंबर से यूएई में ही इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें संस्करण का दूसरा चरण खेला जाना है। आईपीएल 19 सितंबर से शुरू हो रहा है। आईपीएल का फाइनल मुकाबला 14 अक्टूबर को खेला जाएगा। 17 अक्टूबर से विश्व कप की शुरुआत होगी।