logo

ICC टेस्ट रैंकिंग में कोहली और रोहित टॉप-3 में कायम, बॉलर्स की लिस्ट में बुमराह टॉप-10 में

9021news.jpg
द फॉलोअप टीम, डेस्क: 

भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने एक  अपना लोहा मनवाया। बता दें कि दोनों ही बल्लेबाज़ आईसीसी (ICC) की ओर से जारी ताजा वनडे रैंकिंग (ODI ranking) में बल्लेबाजों की सूची में क्रमश: दूसरे और तीसरे नंबर पर कायम हैं। 

पाकिस्तान के बाबर आजम से 8 अंक पीछे कोहली
कोहली 857 रेटिंग प्वाइंटस (Rating points) के साथ दूसरे नंबर पर हैं। वो पाकिस्तान के बाबर आजम (Babar Azam) से अब आठ अंक ही पीछे हैं, जिन्होंने हाल में दक्षिण दौरे पर बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया था। कोहली और रोहित, दो ही भारतीय बल्लेबाज हैं, जो टॉप 10 में बने हुए हैं। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) 18वें नंबर पर हैं। ये काफी अच्छा प्रदर्शन कहा जाएगा। 

गेंदबाजी रैकिंग में बुमराह और जडेजा टॉप 10 में काबिज
इसके साथ ही गेंदबाजों की सूची में जसप्रीत बुमराह (Jaspreet Bumrah) 690 अंकों के साथ पांचवें नंबर पर बने हुए हैं। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट (Trent Bolt) 737 अंकों के साथ टॉप पर हैं। उनके बाद बांग्लादेश के आफ स्पिनर मेहदी हसन (Mehndi Hasan) 725 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। ऑलराउंडरों की लिस्ट में रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) नौवें नंबर पर हैं। बांग्लादेश के शाकिब अल हसन(Shakib al hasan) 396 अंकों के साथ पहले नंबर पर बने हुए हैं जबकि इंग्लैंड के बेन स्टोक्स 295 अंकों के दूसरे नंबर पर हैं।