logo

पहले पत्नी को मारा फिर खुद कुएं में कूदकर कर दे दी जान

9723news.jpg
द फॉलोअप टीम, पलामू:
छतरपुर थाना क्षेत्र के खजूरी नौडीहा में एक महिला की टांगी से काटकर हत्‍या कर दी गयी। महिला को उसके पति ने ही नशे की हालत में मारा। व्यक्ति ने पहले पत्नी की हत्‍या की फिर खुद कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली।  पुलिस ने दोनों शव को  पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जा रहा है कि दोनों मृतक यानी की बलराम भुइयां और उसकी पत्नी सुगिया देवी नशे की हालत में थे। और उसी वक़्त इस घटना को अंजाम दिया गया। 

आपसी विवाद में ह्त्या 
दम्पति आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी बीच दोनों में किसी बात को लेकर बहस होने लगी।  देखते-देखते यह बहस विवाद में बदल गई। विवाद में बलराम ने टांगी से सुगिया पर वार कर दिया। जिससे सुगिया  गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इसके बाद बलराम भी कुएं में कूद गया।  ग्रामीण सुगिया को अस्पताल लेकर भागे और कुछ लोग बलराम को कुएं से बाहर निकालने लगे। लेकिन सुगिया देवी की मौत हो चुकी थी और इधर  बलराम की भी कुएं में डूबने से मौत हो गई।