logo

हटिया रेलवे स्टेशन को मिला डीजल इलेक्ट्रिक पावर कार का तोहफा, कई आधुनिक सुविधा से है लैस

5848news.jpg


द फॉलोअप टीम, रांची :
राजधानी रांची में सोमवार को मंडल रेल प्रबंधक नीरज अम्बष्ठ ने डीजल इलेक्ट्रिक पावर कार का उद्घाटन किया। निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने बताया कि अब डीजल इलेक्ट्रिक टावर कार के माध्यम से विद्युतीकृत रेलवे सेक्शनों का रखरखाव आसानी से किया जा सकेगा। टावर कार के जरिये विद्युतीकृत रेलवे सेक्शनों के OHE की मरम्मत, रखरखाव, निरीक्षण और पेट्रोलिंग जैसे कार्य आसानी से किये जा सकेंगे। यह कार उच्च गुणवत्ता वाला टावर कार है, जो अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। 

कई सुविधाओं से लैस है यह पवार कार 
जानकारी के अनुसार इस टावर कार में दो इंजन के साथ-साथ ट्रेक्शन अल्टरनेटर, पावर रेक्टिफायर, ट्रेक्शन मोटर, ऑग्जीलियरी अल्टरनेटर, मोटर स्विच जैसे उपकरण लगे हैं। इतना ही नहीं, इस टावर कार की अधिकतम गति 110 किलोमीटर प्रति घंटे हैं, जिससे ब्रेकडाउन साइट पर काफी कम समय में पहुंचा जा सकेगा। वहीं, 60 टन वजन के उपकरणों को भी ले जाया जा सकेगा। इसके अलावा टावर कार में ध्वनि रहित जनरेटर सेट, OHE निरीक्षण के लिए कैमरे, मरम्मत के लिए केबिन, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बैठने के लिए 2 केबिन और एक किचन की व्यवस्था की गई है।