logo

टोक्यो पैरालंपिक्स: मनीष नरवाल को 6 करोड़ और सिंहराज को मिलेंगे 4 करोड़,  हरियाणा सरकार की घोषणा

12452news.jpg

द फॉलोअप टीम, दिल्ली: 

शनिवार की सुबह टोक्यो पैरालंपिक्स 2020 से 2 खुशखबरी लेकर आई। भारत ने शूटिंग स्पर्धा का 2 मेडल अपने नाम किया है। शूटिंग पी-4 मिक्सड 50 मीटर पिस्टल एसएच-1 कैटेगरी में भारत के मनीष नरवाल ने स्वर्ण पदक जीता वहीं सिंहराज अधाना ने रजत पदक जीता। सिंहराज अधाना इससे पहले भी एक मेडल जीत चुके हैं। ये उनका दूसरा पदक है। भारत के पदकों की संख्या बढ़कर अब 13 तक पहुंच गई है। इसी के साथ भारत के 6 स्वर्ण पदक भी हो गए हैं। 

मनीष को 6 और सिंहराज को 4 करोड़ रुपये
हरियाण सरकार ने शूटिंग में स्वर्ण जीतने वाले मनीष नरवाल को 6 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि देने की घोषणा की है। सिंहराज अधाना को सरकार 4 करोड़ रुपये की राशि देगी। हरियाणा सरकार ने कहा है कि दोनों ही पैरा एथलीट को सरकारी नौकरी की भी पेशकश की जायेगी। पीएम मोदी ने दोनों ही खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामना दी है।

 

खिलाड़ियों ने पीएम का जताया आभार
गौरतलब है कि पीएम मोदी ने स्पर्धा खत्म होने के बाद मनीष नरवाल और सिंहराज अधाना से बात की। पीएम ने उनको शूटिंग स्पर्धा में गोल्ड और सिल्वर मेडल जीतने पर बधाई दी। इस दरम्यान दोनों ही खिलाड़ियों ने पीएम मोदी द्वारा दिए गए प्रोत्साहन की सराहना की। मनीष नरवाल और सिंहराज अधाना ने प्रोत्साहन और समर्थन देने के लिए पीएम मोदी का आभार जताया। 

सिंहराज की कामयाबी से खुश है पूरा परिवार
रजत पदक जीतने वाले सिंहराज अधाना के पिता प्रेमसिंह अधाना ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं। मैं अपनी खुशी का इजहार कैसे करूं इसके लिए शब्द नहीं मिल पा रहा है। मेरी खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। सिंहराज की मां वेदवती कहती हैं कि मेरे बेटे ने देश को गौरवान्वित किया है। मैं आज सचमुच बेहद खुश हूं। सिंहराज की पत्नी कविता ने कहा कि मैं वाकई खुश हूं। हम सभी ने उनका समर्थन किया। भारत ने आज 2 पदक अपने नाम किये। गर्व है। 

टोक्यो में भारत ने अब तक जीता कुल 15 पदक
टोक्यो पैरालंपिक्स मे भारत ने अब तक 3 स्वर्ण, 7 रजत और 5 कांस्य पदक के साथ कुल 15 पदक जीत लिए हैं। भारत के लिए निशानेबाज अवनि लेखारा, जेवलीन थ्रो में सुमित अंतिल और पुरुष निशानेबाजी में मनीष नरवाल ने स्वर्ण पदक जीता है। भाविनाबेन पटेल ने टेबल टेनिस, देवेंद्र झाझरिया ने जेवलीन, योगेश कथुनिया ने डिस्कस थ्रो, मरियप्पन थंगावेलु ने हाई जंप, प्रवीण कुमार ने हाई जंप, शरद कुमार ने शॉटपुट थ्रो और सिंहराज अधाना ने निशानेबाजी में रजत जीता है। सिंहराज ने निशानेबाजी में कांस्य, अवनि लेखारा ने निशानेबाजी में कांस्य, सुंदर सिंह गुर्जर ने जेवलीन थ्रो में कांस्य जीता है। इसके अलावा 2 और खिलाड़ियों ने कांस्य पदक जीता है। ये भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।