द फॉलोअप टीम, मुंबई:
भारत के सबसे होनहार ऑलराउंडर्स में से एक हरलीन देओल ने अपने क्रिकेटिंग करियर की शुरुआत 8 साल की उम्र में की थी। आज हरलीन देओल सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। हां भाई हो भी क्यों ना। उन्होंने ऐसा अविश्वसनीय कारण जो कर दिखाया है। अपने अद्भुद कैच से उन्होंने एक बेहतरीन खिलाड़ी होने का परिचय दिया है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम भले ही अपना पहला टी20 मैच इंग्लैंड के खिलाफ हार गईं। लेकिन हरलीन देओल अपने अविश्वसनीय कैच खूब सुर्खियां बटोर रही हैं । हरलीन के बेहतरीन कैच से बल्लेबाज एमी एलन जोंस अपना अर्धशतक भी नहीं पूरा कर पायी।
कैसे लिया था कैच
एमी जोंस 26 गेंदों पर 43 रन बनाकर बैटिंग कर रही थीं। जोंस ने शिखा पांडे की गेंद को लॉन्ग ऑफ की ओर खेला। इसके बाद हरलीन ने कैच पकड़ने के लिए हवा में छलांग लगा दी। उन्होंने गेंद को लपका और देखा कि उनका संतुलन बिगड़ गया तो उन्होंने गेंद को बाउंड्री के अंदर उछाल दी और खुद बाउंड्री के बाहर लेकिन फिर हरलीन ने बाउंड्री के अंदर डाइव लगाई और गेंद को कैच कर लिया। इसके बाद से हरलीन ट्रेंड करने लगी। उन्होंने अपने इस कैच से एक बेहतर खिलाड़ी होने का परिचय दिया। सोशल मीडिया पर उनके इस कारनामे की वीडियो जमकर वायरल हो रही है। महिला क्रिकेट में ये अब तक सबसे बेस्ट कैच माना जा रहा है।
इंग्लैंड ने मारी बाजी
भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए पहले टी-20 मुकाबले में इंग्लॅण्ड ने बाजी मारी। बारिश से प्रभावित मैच में डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार इंग्लैंड ने टीम इंडिया को 18 रनों से हराया। इंग्लैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 177 रन बनाए। नताली सीवर और एमी जोन्स ने धमाकेदार पारी खेली। टारगेट पूरा करने के लिए भारत ने 8.4 ओवर में 3 विकेट खोकर 54 रन ही बनाए थे कि तभी बारिश शुरू हुई। टीम इंडिया को भले ही इस मैच में हार का सामना करना पड़ा, लेकिन बाउंड्री लाइन पर हरलीन देओल ने जो कैच पकड़े वह हैरतअंगेज कर देने वाला था।
हरलीन ने 20 साल की उम्र में डेब्यू किया था
हरलीन ने 2019 के फरवरी में वानखेड़े स्टेडियम में मात्र 20 साल की उम्र में इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू किया था। हालांकि उस मैच में वो कुछ खास नहीं कर पाई थीं। पंजाब से आने वाली हरलीन ने क्रिकेट की वजह से 13 साल की उम्र में घर छोड़ दिया था। वह हिमाचल चली गईं और वहां क्रिकेट खेलना शुरू किया। उन्होंने हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के साथ जुड़कर प्रोफेशनल क्रिकेट की शुरुआत की। महिला IPL में भी हरलीन ने अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रेलब्लेजर टीम की तरफ से लगातार दो मैचों में 20-30 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। इसी वजह से टीम की कप्तान स्मृति मंधना ने भी उनकी खूब तारीफ की। वह एक दाएं हाथ की महिला बल्लेबाज है, जो कभी-कभी दाएं हाथ के लेग स्पिन गेंदबाजी भी करती है।
पंजाब की दूसरी खिलाड़ी
हरलीन देओल, तान्या भाटिया के बाद भारत की ओर से खेलने वाली चंडीगढ़ की दूसरी महिला क्रिकेटर हैं। उन्होंने 4 मार्च 2019 को इंग्लैंड के खिलाफ महिला ट्वेंटी-20 अंतर्राष्ट्रीय की शुरुआत की। हरलीन ने 6 मई 2019 को सुपरनोवा के खिलाफ ट्रेलब्लेज़र्स के लिए महिला आईपीएल टी-20 चुनौती की शुरुआत की और उन्होंने स्मृति मंधाना के साथ 100 रनों की साझेदारी भी की। जनवरी 2020 में, ऑस्ट्रेलिया में 2020 के आईसीसी महिला टी 20 विश्व कप के लिए उन्हें भारत की टीम में चुना गया।
भाई के साथ खेलती थीं हरलीन
हरलीन ने अपने भाई के साथ खेलना शुरू कर दिया था। समर्पण और कड़ी मेहनत ने उनके सपने को पूरा किया और उन्हें देश के लिए खेलने का मौका मिला। और आज वह टॉप महिला है। हरलीन ने क्रिकेट खेलने के लिए अपना घर तक छोड़ दिया था।