logo

राजद संसदीय बोर्ड में अल्पसंख्यक भागीदारी नहीं मिलने पर मचा बवाल

5199news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची: 
झारखंड की राजद इकाई की अगुवाई जबसे अभय कुमार सिंह कर रहे हैं, सब कुछ पार्टी में हरगिज ठीक नहीं चल रहा है। पार्टी में फूट पड़ी। कई अहम नेता दल से अलग हुए। वहीं पदाधिकारियों के चयन को लेकर भी पार्टी नेताओं के बीच नाराजगी रही। अब पार्टी के संसदीय बोर्ड पर हंगामा मचा हुआ है। पार्टी के अल्पसंख्यक नेताओं का आरोप है कि 11 सदस्यीय बोर्ड में उनकी हिस्सेदारी नगण्य है। जबकि इसमें यादव समाज से 6, दलित से 2, आदिवासी से 1 और अन्य वर्ग से 2 लोगों को सदस्य  बनाया गया है। 

खालिद खलील ने अनिल यादव पर लगाया आरोप
विधानसभा चुनाव में बरकटठा से राजद के प्रत्याशी रहे पार्टी नेता खालिद खलील ने संसदीय बोर्ड में अल्पसंख्यक भागीदारी नहीं रहने पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है। उन्‍होने अपने सोशल साइट पोस्ट  में सवाल उठाए हैंं कि सेकुलरिज्म और सामाजिक न्याय का गुणगान करने वाली पार्टी को क्या‍ महज एकमुश्त मुस्लिरम वोट चाहिए। उन्‍होंने सीधे संसदीय बोर्ड के अध्य‍क्ष अनिल यादव पर आरोप लगाया है कि उन जैसे लोग लालू यादव की विचारधारा को त्याग कर मोदी विचारधारा की तारीफ का पुल बांधने में देर नहीं करते हैं।






ये भी पढ़ें.......


क्या बोले पार्टी अध्यक्ष
इधर, मामले पर फॉलोअप के पूछने पर राजद के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि मामला गंभीर है। जल्द ही इस संबंध में उचित निर्णय लिया जाएगा।