logo

पत्नी और प्रेमिका के बीच हुआ था पति का बंटवारा! टूटी डील, जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट

5198news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची: 
राजधानी रांची में कुछ दिन पहले पति-पत्नी के रिश्ते में एक अनोखा बंटवारा हुआ था। अब ये मामला फिर से सुर्खियों में है।  हुआ यूं कि एक शख्स ने अपनी शादी की बात छुपाकर प्रेमिका से विवाह कर लिया। मामला जब थाना पहुंचा तो एक समझौता हुआ। समझौते के तहत शख्स को 3 दिन पत्नी के साथ रहना था और 3 दिन प्रेमिका यानी दूसरी पत्नी के साथ। 1 दिन शख्स को अपने लिए मिला था। लेकिन कुछ ही दिनों में ये समझौता टूट गया। 

अब इस मामले में कोर्ट ने शख्स के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया है। ऐसा क्या हुआ कि गिरफ्तारी की नौबत आई, चलिए इस खबर में जानते हैं। 

ये भी पढ़ें.......

कोकर स्थित तिरिल रोड की घटना
मामला कोकर स्थित तिरिल रोड का है। यहां रहने वाले राजेश महतो शादीशुदा था। बावजूद इसके वो अपनी प्रेमिका के साथ फरार हो गया। पत्नी ने थाने में मामला दर्ज करवा दिया। उधर राजेश महतो जिस लड़की के साथ फरार हुआ था, उसके परिजनों ने भी राजेश के खिलाफ किडनैपिंग का मामला दर्ज करवा दिया। 
पुलिस ने कुछ ही दिन बाद राजेश को उसकी प्रेमिका के साथ पकड़ लिया और थाने लाई। थाने में ही समझौता हुआ था जिसके तहत राजेश को को तीन दिन पत्नी और 3 दिन प्रेमिका के साथ रहना था। हालांकि, कुछ ही दिनों बाद ये समझौता टूट गया। समझौते टूटने की वजह से ही राजेश के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ है। क्यों, चलिए जानते हैं। 

पति-पत्नी और वो में अनोखी डील
ये समझौता अपने आप में अनोखा था। इतिहास गवाह है कि पति-पत्नी और वो वाले मामले में कभी शांति नहीं रही। ऐसे मामलों में अक्सर पहले गृहयुद्ध होता है और फिर महासंग्राम। अब इस मामले में भी यही हुआ। मामला कोर्ट तक पहुंच गया है। कोर्ट ने शख्स के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। 

समझौते के तहत राजेश को अपनी प्रेमिका के साथ 3 दिन रहना था लेकिन वो ऐसा नहीं कर रहा था। प्रेमिका ने आरोप लगाया है कि राजेश की पहली पत्नी उसे उसके साथ रहने नहीं दे रही थी। मामले में राजेश की प्रेमिका ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया है। आगे इस केस में क्या होता है देखना दिलचस्प होगा। पति, पत्नी और वो का ये मामला फिलहाल फिर से सुर्खियों में है।