logo

धनबाद में प्लाई गोदाम में आग लगने से  लाखों का नुकसान, चार झुलसे, फायर ब्रिगेड बचाव में जुटी

साेुुिुि.jpg

द फॉलोअप डेस्क
धनबाद के झरिया थाना क्षेत्र के बस्ताकोला में स्थित एक प्लाई गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि लाखों रुपए का प्लाई जलकर राख हो गया। सूत्रों के अनुसार, घरेलू सिलेंडर फटने के कारण आग लगी थी। इस घटना में गोदाम में काम कर रहे राजु अग्रवाल समेत तीन लोग झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं, एक मवेशी की भी आग में झुलसने की सूचना मिली है, जबकि बाकी मवेशियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सूचना पाते ही पुलिस प्रशासन और फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुटी हुई हैं। 

Tags - Dhanbad Plywood Warehouse Fire Jharia Police Station Bastakola Fire Incident Dhanbad Raju Agrawal People Injured Fire Cattle Injured Fire Fire Brigade Dhanbad Domestic Cylinder Explosion Plywood Loss Million Rupees Loss Emergency Response Fir