logo

CM स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में एडमिशन की लगी होड़, 9,166 सीटों के लिए 36 हजार से ज्यादा आवेदन

4861.jpg

द फॉलोअप डेस्क

झारखंड सरकार के CM स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में पैरेंट्स का अपने बच्चों के दाखिला कराने को लेकर जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रही है। राज्य में 80 CM स्कूल हैं, जिसमें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाती है। राज्यभर के इन स्कूलों में कक्षा KG से लेकर कक्षा 9 तक कुल 9,166 सीटें सीमित हैं, लेकिन अब तक 36,037 आवेदन भरे जा चुके हैं। यानि जितनी सीटें उपलब्ध हैं उसका लगभग चार गुना अब तक आवेदन भरे जा चुके हैं। जानकारी के मुताबिक, कई स्कूलों की तो ऐसी स्थिति है कि सीमित सीटों से लगभग 10 से 17 गुना अधिक आवेदन अब तक भरे गए हैं। शिक्षा विभाग के आंकड़ों के अनुसार, अब तक 26,089 ऑनलाइन आवेदन और 9,948 ऑफलाइन आवेदन किए गए हैं। स्कूलों में सीटों की संख्या लिमिटेड होने के कारण प्रतिस्पर्धा भी कड़ी हो गई है। ऐसे में जाहिर सी बात है कि जितनी सीटें हैं उतने ही बच्चों को दाखिला मिलेगा। बाकि बच्चे हजारों की संख्या में बाहर हो जाएंगे। 

हालांकि, इस साल के बजट में 100 और नए CM स्कूल ऑफ एक्सीलेंस खुलने की बात कही गई है। बता दें कि राज्यभर के सभी CM स्कूलों में 15 मार्च को परीक्षा आयोजित की गई है, जो सुबह 10 बजे से 1 बजे तक चलेगी। इसके लिए सोमवार से एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा। परीक्षा 100 मार्क्स का होगा, जिसमें 50 मार्क्स के ऑब्जेक्टिव और 50 मार्क्स के सब्जेक्टिव सवाल पूछे जाएंगे। वहीं कक्षा 11वीं में नामांकन के लिए 10वीं बोर्ड के परिणाम आने के बाद परीक्षा आयोजित कराई जाएगी।

Tags - CM School of Excellence Jharkhand Education System CM Schools Jharkhand Jharkhand Government Schools School Admission Jharkhand CM School Admission 2026 Jharkhand Education Department School Entrance Exam Jharkhand Quality Education Jharkhand KG