logo

सिमडेगा को मिला विरासत का नया केंद्र, हेरिटेज सेंटर-सह-म्यूजियम का किया गया लोकार्पण, 6 करोड़ से अधिक लागत से 34 विकास योजनाओं का शिलान्यास

साे1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
सिमडेगा जिला मुख्यालय में वर्ष 1915 में अंग्रेजों द्वारा निर्मित पुराने अनुमंडल कार्यालय भवन को जिला प्रशासन ने मॉडिफिकेशन कर हेरिटेज सेंटर-सह-म्यूजियम के रूप में विकसित किया। आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में इसका विधिवत लोकार्पण किया गया। इस दौरान जिला योजना अनाबद्ध निधि से स्वीकृत 6 करोड़ 20 लाख 10 हजार 589 रुपये की लागत वाली 34 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया गया। लोकार्पण समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस मौके पर विधायक भूषण बाड़ा, कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंनगाड़ी, तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया, उपायुक्त कंचन सिंह, उप विकास आयुक्त दीपांकर चौधरी, अपर समाहर्ता ज्ञानेन्द्र कुमार सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। उद्घाटन के बाद अतिथियों ने संग्रहालय का भ्रमण कर वहाँ प्रदर्शित ऐतिहासिक दस्तावेजों, पारंपरिक औजारों और सांस्कृतिक धरोहरों का अवलोकन किया। वहीं मौके पर उपस्थित उपायुक्त कंचन सिंह ने कहा कि यह विरासत इतिहास और भविष्य के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु का कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि संग्रहालय के माध्यम से नई पीढ़ी अपने अतीत, संस्कृति और परंपराओं से जुड़ सकेगी। वहीं जनप्रतिनिधियों ने भी इसे सिमडेगा की पहचान और युवाओं के लिए प्रेरणा का केंद्र बताया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, नुक्कड़ नाटक और पुस्तक मेले का भी आयोजन किया गया।

Tags - Simdega Heritage Center Museum Inauguration Old Sub-Divisional Office Building British Era Building 1915 District Administration Jharkhand Development Projects Simdega 6 Crore Development Projects Bhushan Bara Naman Vixal Konngadi Sudip Gudiya