द फॉलोअप टीम, पेरिस :
देश के समेत पूरे विश्व में कोरोना ने अपना तांडव दुबारा दिखाना शुरू कर दिया है। ऐसे में हर एक इवेंट को अभी कुछ हफ़्तों के लिए स्थगित कर दिया जा रहा है। इस साल के टेनिस के एक बड़े प्रोग्राम फ्रेंच ओपन (french open) को स्थगित कर दिया गया है। आयोजकों ने गुरुवार को कहा कि कोरोना वायरस( Corona virus) महामारी के कारण यह टेनिस टूर्नामेंट एक सप्ताह देर से शुरू होगा। इस क्ले कोर्ट ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट को 23 मई से शुरू होना था लेकिन पहले दौर के मैच अब 30 मई से शुरू होंगे।
दर्शकों की संख्या 1,000 प्रत्येक दिन सीमित कर दी गयी
फ्रेंच टेनिस महासंघ (French Tennis Federation) ने कहा कि ये फैसला टूर्नामेंट के सुरक्षित माहौल में ज्यादा से ज्यादा दर्शकों के सामने खेले जाने के मौके को बढ़ाने के लिये लिया गया है। पिछले साल टूर्नामेंट को इस स्वास्थ्य संकट के कारण सितंबर तक खिसका दिया गया था जिसमें दर्शकों की संख्या 1,000 प्रत्येक दिन सीमित कर दी गयी थी।