द फॉलोअप टीम, रांचीः
आज रांचीवासियों के लिए बेहद ही खास दिन है क्योंकि लंबे इंतजार के बाद आज इंडिया और न्यूजीलैंड का मैच होने की तारिख आ ही गयी। खेलप्रेमियों में इसे लेकर खासा उत्साह है। अगर आप भी आज मैच देखने जा रहे है तो यह खबर आपके लिए हैं। हम यहां आपको कुछ जानकारियां देंगे कि आपको स्टेडियम जाते वक्त किन बातों का ध्यान रखना है। सबसे पहले तो बता दें कि मैच के टाइमिंग में बदलाव किया गया है। अब मैच 7.30 के बजाय शाम 7 बजे से शुरू होगा।

3 बजे से प्रवेश मिलेगा
दर्शकों को 3 बजे से प्रवेश मिलना शुरू होगा। विंग, A, B, C और D की ओर से जानेवाले सभी गेट तीन बजे खुल जाएंगे। हर विंग के पास बैरीकेडिंग है, ताकि प्रवेश के दौरान धक्का-मुक्की न हो। रात आठ बजे के बाद स्टेडियम में प्रवेश नहीं मिलेगा। प्रबंधन ने अपील की है कि शाम 6.30 बजे तक स्टेडियम में सीट ले लें।
सिर्फ मोबाइल ले जा सकेंगे
दर्शक अपने साथ पानी और बच्चे के दूध के बोतल नहीं ले जा सकेंगे। स्टेडियम प्रबंधन द्वारा कैमरे, किसी तरह का बैग, ठोस वस्तु आदि पर भी पूर्ण रूप से रोक लगाया गया है। स्टेडियम के अंदर ही पानी और खाने-पीने की चीजें अंदर ही मिलेगी। दर्शक अपने साथ मोबाइल ले जा सकते हैं। वॉलेंटियर्स के साथ ही साथ पुलिस कर्मी भी तैनात रहेंगे। इन्हें सहयोग करें।