logo

बढ़ सकती है ढुल्लू महतो की मुश्किलें, जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर

2990news.jpg
द फॉलोअप टीम : 
बाघमारा से भाजपा के विधायक ढुल्लू महतो की मुश्किलें फिर से बढ़ सकती है। साल 2018-19 के दौरान अपनी ही पार्टी की महिला नेत्री के साथ यौन शोषण और बलात्कार करने के आरोप मामले में झारखंड हाइकोर्ट से मिली जमानत को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गयी है। इस मामले की पीड़िता ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर महतो की जमानत रद्द करने की मांग की है। याचिकाकर्ता के अधिवक्ता निर्मल कुमार अम्बष्ठ के अनुसार इस मामले में सुनवाई की तिथि जल्द निर्धारित हो सकती है। 
                                                                                                                                                                                                                      
हत्या और बलात्कार जैसे संगीन आरोप 
ढुल्लू महतो पर हत्या का प्रयास, रंगदारी और महिला नेत्री के साथ रेप करने समेत कई संगीन आरोप हैं। महतो को झारखंड हाईकोर्ट ने कुछ महीनों पूर्व जमानत दी थी और हाईकोर्ट के इस फैसले को चुनौती देते हुए पीड़िता ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया है। झारखंड हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद ही धनबाद पुलिस ने पीड़िता की एफआईआर दर्ज की थी और उसका बयान दर्ज किया था।

ये भी पढ़ें.......