logo

'यास' पड़ा कमज़ोर! राज्य में लगातार हो रही बारिश, धनबाद और जमशेदपुर में चली आंधी ने मचाई तबाही

9013news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:

राज्य में चक्रवाती तूफान ‘यास’(yas) का खासा असर देखने को मिला। बता दें कि पिछले दो दिनों से राजधानी रांची में लगातार बारिश हो रही है। हवाओं में ठिठुरन भी महसूस किया जा रहा है। कोयलांचल में बुधवार रात आई आंधी ने कई पेड़ों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके साथ ही मौसम विभाग रांची(Meteorological Department Ranchi) का कहना है की अभी दो दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। 

झारखंड में प्रवेश के साथ कमजोर पड़ा यास
अच्छी खबर यह है की यह तूफ़ान अब कमज़ोर पद गया है। भारतीय मौसम विभाग (India Meteorological Department) ने बताया की बुधवार सुबह ओडिशा के बालासोर (Balasore) के नजदीक बहानगा तट से टकराया। इस दौरान हवा की रफ्तार 130-140 किमी प्रति घंटे रही। दोपहर करीब 1.30 बजे तक तूफान कमजोर पड़कर ‘बेहद खतरनाक’ से ‘खतरनाक’ श्रेणी में बदल गया और 10 किमी/घंटा की गति से बढ़ने लगा।

पूर्वी सिंहभूम में दिखा यास का खासा असर 
मौसम विभाग के द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार यास रात के 1 बजे पूर्वी सिंहभूम (East Singhbhum) के बहरागोड़ा की जगह पश्चिमी सिंहभूम(West Singhbhum) के टोंटो से झारखंड में प्रवेश हुआ। उस समय गति 50-60 किमी प्रति घंटे थी। इधर, ‘यास’ के असर से रांची समेत झारखंड के 21 जिलों में 24 घंटे से बारिश होती रही। जमशेदपुर, धनबाद में तेज हवा के कारण कई पेड़, बिजली पोल गिर गए, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित रही। 27 और 28 मई को भी पूरे राज्य में बारिश के आसार हैं।