logo

DVC बोकारो थर्मल स्थित छाई ऐश पौंड में कार्यरत मजदूरों के अनिश्चितकालीन हड़ताल आज चौथा दिन 

्नम2.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
डीवीसी बोकारो थर्मल नुरीनगर स्थित छाई ऐश पौंड में 54 मजदूर कार्यरत है। जब ऐश पौंड का निर्माण हो रहा था उस समय से लगातार आज 10 वर्ष तक मजदूर अपना योगदान डीवीसी और कंपनी को देते आ रहे हैं। मजदूर 10 वर्षो से  अपनी 06 सूत्री मांगों को लेकर अपनी आवाज उठाते आ रहे हैं। मजदूर डीवीसी प्रबंधन और कंपनी से लगातार मौखिक वार्ता करते हैं और कहते हैं कि मजदूरों की जो भी मांगे हैं उस पर बैठकर सुलझा लिया जाएगा। लेकिन कुछ नही होता है। मजदूरों को कोई सुविधा नहीं दिया जाता है। 

मजदूरों का कहना है कि अगर डीवीसी छाई ऐश पौंड में मजदूरों के साथ कोई दुर्घटना घटती है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा। इसकी भी कोई पहचान नहीं है। जबकि प्लांट के अंदर और बाहर में भी कांट्रेक्टर के माध्यम से जो मजदूर को रखे हैं उनको सारी सुविधा दी जा रही है। लेकिन डीवीसी छाई ऐश पौंड में कार्यरत 54 मजदूरों के लिए कोई सुविधा नहीं।  डीवीसी बोकारो थर्मल नुरीनगर स्थित छाई ऐश पौंड में कार्यरत 54 मजदूरों का कहना है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तक उनकी आवाज पहुंचे और समस्या का समाधान हो। 

Tags - डीवीसी बोकारो डीवीसी न्यूज डीवीसी की खबर डीवीसी लेटेस्ट न्यूजDVC Bokaro DVC News DVC Latest News