logo

मुख्यमंत्री हेमंत ने कांटाटोली फ्लाईओवर पर खुद चलाई गाड़ी, पत्नी कल्पना ने बनाया वीडियो

सामाी.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 2.24 किमी लंबी कांटाटोली फ्लाईओवर का उद्घाटन किया। इस दौरान सीएम ने फ्लाईओवर से लोगों का अभिवादन किया। उद्धाटन के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कांटाटोली फ्लाईओवर पर खुद गाड़ी चलाई। उनके बगल वाली सीट पर उनकी पत्नी कल्पना सोरेन सोरेन बैठी थीं। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का एक वीडियो भी शूट किया। जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन लोगों को शुभकामनाएं दी है जिन लोगों ने फ्लाईओवर बनाने में दिन रात एक कर दिया। उन्होंने कहा कि ये फ्लाईओवर पब्लिक को समर्पित किया जा रहा है। अब भीड़, जाम से मुक्ति मिलेगी। बता दें कि डीआरए इंफ्राकॉम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने कांटाटोली फ्लाईओवर का निर्माण किया है। 

Tags - Hemant Soren Hemant Soren News Hemant Soren Khabar Hemant Soren Update