द फॉलोअप टीम, धनबाद
धनबाद और बोकारो शहर को जोड़नेवाले मुख्य मार्ग पर स्थित तेलमच्चो ब्रिज 4 और 5 दिसंबर को आवागमन बंद रहेगा। इस संबंध में धनबाद के डीसी ने कहा कि पुल में मरम्मत कार्य और लोड टेस्टिंग का कार्य किया जाएगा। इसके कारण 2 दिन तक इस मार्ग पर आवागमन ठप रहेगा। उन्होंने लोगों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने को कहा है।
वैकल्पिक मार्ग से गुजरने की सलाह
बता दें कि तेलमच्चो ब्रिज क्षतिग्रस्त होने के कारण लोगों को पहले भी परेशानी उठानी पड़ी है। पुल बनने तक लोगों को वैकल्पिक मार्ग अपनाना होगा। वैकल्पिक मार्ग के रूप में डिगवाडीह से होते हुए मोहलबनी स्थित बिरसा पुल से चंदनकियारी चास मार्ग का उपयोग किया जा सकता है।