logo

सिक्योरिटी को चकमा देकर एक फैन रोहित शर्मा के आगे लेटा, आज भेजा जा सकता है जेल 

15106news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांचीः
कल JSCA में मैच के दौरान उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक अचानक ही कप्तान रोहित शर्मा के आगे आकर लेट गया। एक फैन सिक्योरिटी को चकमा देकर मैदान में पहुंच गया। उस वक्त भारतीय खिलाड़ी फिल्डिंग कर रही थी । युवक अचानक  रोहित शर्मा के सामने जाकर लेट गया। मैदान में मौजूद सिक्योरिटी तुरंत हरकत में आ गयी और उस फैन को  स्टेडियम से बाहर निकाल दिया।


धुर्वा थाने लाया गया 
जानकारी के मुताबिक उस युवक को उसी समय पुलिस धुर्वा थाने लेकर आ गई । लड़के का नाम दयानंद कुमार बताया है। उसने बताया कि वह रोहित शर्मा का बहुत बड़ा फैन है और उनसे आशीर्वाद लेने के लिए मैदान में गया था। वह बिहार के नवादा जिले नादिरगंज का रहने वाला है। अभी उसे धुर्वा थाने में ही रखा गया है। धुर्वा थाना प्रभारी ने बताया, उसका रिकॉर्ड चेक किया जा रहा है। उस पर कार्रवाई की जाएगी या नहीं इसका फैसला आला अधिकारी ले रहे हैं।
सुरक्षा पर सवाल

अब सोचने वाली बात यह है कि इतनी कड़ी सुरक्षा के बाद भी एक बंदा मैदान में कैसे घुस सकता है। अचानक मैच के दौरान मैदान में किसी की एंट्री से स्टेडियम की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। जहां से दयानंद घुसा था वह VVIP हिस्सा है। JSCA के प्रशासक से लेकर सभी प्रमुख गेस्ट वहीं आसपास बैठे थे।