logo

टोक्यो पैरालंपिक्स 2020: जेवलीन थ्रो में भारत को मिले 2 पदक, देवेंद्र झाझरिया ने रजत और सुंदर सिंह गुर्जर ने जीता कांस्य

12276news.jpg

द फॉलोअप टीम, दिल्ली: 

टोक्यो पैरालंपिक्स में सोमवार का दिन भारत के लिए काफी सुखद रहा। सुबह की शुरुआत ही पदकों की बारिश के साथ हुई। पैरालंपिक्स के जेवलीन थ्रोइंग प्रतिस्पर्धा में भारत को 2 पदक मिले। इस स्पर्धा का रजत और कांस्य पदक भारत ने जीता। पैरा खेलों में भारत के सबसे अनुभवी एथलीटों में से एक देवेंद्र झाझरिया ने जेवलीन थ्रो वर्ग एफ-45 स्पर्धा का रजत पदक जीता वहीं इसी स्पर्धा का कांस्य पदक सुंदर सिंह ने जीता। भारत में जश्न का माहौल है। 

पीएम मोदी ने पैरा एथलीट्स को दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों ही खिलाड़ियों की जीत पर बधाई दी। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि देवेंद्र झाझरिया का शानदार प्रदर्शन। हमारे सबसे अनुभवी एथलीटों में से एक ने रजत पदक जीता। पीएम मोदी ने इस स्पर्धा का कांस्य पदक जीतने वाले सुंदर सिंह गुर्जर को भी बधाई दी। पीएम मोदी ने ऑफिशियल ट्विटर पर लिखा कि भारत सुंदर सिंह गुर्जर द्वारा जीते गए कांस्य पदक से काफी खुश है। उन्होंने उल्लेखनीय साहस और समर्पण का परिचय दिया। 

अब तक भारत की झोली में गिरे सात पदक
गौरतलब है कि टोक्यो पैरालंपिक्स में भारतीय पैरा एथलीट्स ने शानदार प्रदर्शन किया है। भारतीय एथलीट ने अब तक टोक्यो पैरालंपिक्स में 1 स्वर्ण, 4 रजत और 2 कांस्य पदक जीता है। कुल मिलाकर भारतीय पैरा-एथलीट्स ने टोक्यो पैरालंपिक्स में अब तक सात पदक जीते हैं। भारतीय एथलीट्स ने निशानेबाजी में गोल्ड, टेबल टेनिस, हाई जंप, शॉटपुट थ्रो और जेवलीन में रजत पदक, शॉटपुट में कांस्य और जेवलीन थ्रोइंग प्रतिस्पर्धा में कांस्य पदक जीता है।