प्रधानमंत्री ने मन की बात में की चर्चा,  मुख्यमंत्री ने दी बधाई 
आज ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में दीपिका और उनके परिजनों के संघर्ष की तारीफ कर रहे थे। इधर, दीपिका ने स्वर्ण पदक जीतकर देश का मान बढ़ा दिया है। दीपिका एकमात्र महिला तीरंदाज है जिन्होंने टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया है। दीपिका की इस जीत पर मुख्यमंत्री ने दीपिका को बधाई दी हो। उन्होंने कहा पूरे देश और राज्य को आप पर गर्व है जय झारखण्ड। साथ ही हेमंत सोरेन से कोमोलिका और अंकिता को भी अनेक शुभकामनाएं दी हैं


अर्जुन मुंडा और बन्‍ना गुप्‍ता ने भी दी मुबारकबाद
भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने पेरिस में चल रहे विश्व कप तीरंदाजी में दीपिका कुमारी एवं अतनु दास के मिश्रित युगल रिकर्व  और महिला रिकर्व में दीपिका के साथ कोमोलिका एवं अंकिता के स्वर्ण पदक जीतने पर उन्हें बधाई दी है। मुंडा ने कहा कि आज का दिन भारतीय तीरंदाजी के लिए स्वर्णिम था। आज जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात में दीपिका और प्रवीण जाधव जैसे तीरंदाजों के संघर्ष का जिक्र कर रहे थे, उस समय दीपिका स्वर्ण पदक पर निशाना साध रही थीं। इधर, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने भी सभी विजेताओं को बधाई दी है। कहा कि आज का दिन देश के लिए बहुत खास रहा। 



तीरंदाजी में जब पहली बार पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा ने सरायकेला खरसावां तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र के लिए दीपिका का चयन किया था।