द फॉलोअप टीम, रांची:
ये प्रदीप भैया... अब मारिये... 9 ओवर हो गया... बहुत कम रन बना है... 52 रन बना है बस... गेज़ा हो गया एकदम... बाउंड्री में बैठकर मैत्री क्रिकेट मैच का आनंद लेते मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खड़े होकर अचानक ये बातें आवाज लगाकर कही। इसके बाद वह खुद बल्लेबाजी करने मैदान के अंदर चले गए। अपनी टीम मुख्यमंत्री एकादश के दो-दो खिलाड़ी के आउट होने और कम रन होने से परेशान सीएम किसी भी तरीक़े से अपनी टीम को देखना चाहते हैं। ओपनिंग करने गए बन्ना गुप्ता के आउट होने के बाद इरफान अंसारी मोर्चा संभालने पहुंचे थे। महज तीन गेंद खेल आउट होकर पवेलियन लौट गए। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कुमार जयमंगल ने कुछ रन बटोरे.. थोड़ी देर बाद जयमंगल भी कैच आउट होकर पवेलियन वापस आ गए। विरंचि नारायण ने जयमंगल का कैच पकड़ाा।
स्पीकर एकादश को 74 रनों का लक्ष्य
झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के क्रिकेट स्टेडियम में मुख्यमंत्री एकादश और स्पीकर एकादस के बीच मैत्री क्रिकेट मैच चल रहा है। मैच 12 ओवर का खेला जाएगा। टॉस जीतकर मुख्यमंत्री एकादश की टीम पहले बैटिंग कर रही है। खबर लिखे जाने तक सीएम एकादश की टीम कुल 73 रन बना चुकी है। मुख्यमंत्री ने नाबाद 11 रन बनाए। प्रदीप यादव ने 21 रन बनाए। स्पीकर एकादश को जीत के लिए 74 रन बनाने होंगे।