द फॉलोअप टीम, रांची:
भारत बनाम न्यूजीलैंड का दूसरा टी 20 मुकाबला रांची स्थित JSCA स्टेडियम में 19 नवंबर को खेला जायेगा। दोनों टीम के खिलाडी आज रांची पहुँच चुके हैं। टिकट के बिक्री समाप्त हो चुकी है अब बच्चा है बीएस प्रशंसकों का कल मैदान में पहुंचना और मैच का लुफ्त उठाना। भारत ने पहले टी 20 मैच में जीत दर्ज की है।
मैच देखने स्टेडियम जा रहे हैं तो इन बातों का खास रखें ध्यान
* स्टेडियम में उन्हीं दर्शकों को प्रवेश मिलेगा जो कोविड वैक्सीन के दोनों डोज़ लिए हों। और आपको दोनों वैक्सीन का सर्टिफिकेट दिखाना होगा ताकि आप स्टेडियम में प्रवेश कर सकें।
*अगर आपने दोनों डोज़ नहीं लिया है तो 15 नवंबर 2021 के बाद आर टी पी सी आर जाँच का नेगटिव रिपोर्ट होना अनिवार्य होगा। तभी आपको प्रवेश मिल पायेगा।
* फेस मास्क लगाना अनिवार्य रहेगा . बिना मास्क के प्रवेश नहीं होगा।

* गेट पर प्रवेश के समय से एक दूसरे से 2 गज की दूरी रखना होगा अनिवार्य।
* जो सीट क्रमांक टिकट पर अंकित है आपको वहीँ बैठना है वर्ण आपको मैच देखने से वंवहित होना पड़ेगा।
* किसी भी तरह के बैग , थैला , कैमरा या कोई ठोस वस्तु ले जाने की मनाही है।
कोरोना अभी ख़त्म नहीं हुआ है। ये बात को ध्यान में रखते हुए मैच का लुफ्त उठायें।