logo

गांजा को लेकर हुआ विवाद, दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट

5089news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:
चुटिया थाना क्षेत्र के कडरू में दो पक्षों के बीच गांजे को लेकर जमकर मारपीट हुई। होटल रेडिशन ब्लू के आगे झोपड़ी में होटल चलाने वाले धनेश्वर साहू के साथ यह घटना हुई है। शुक्रवार सुबह कुछ युवकों धनवेश्वर से गांजा मांगने आये थे। जिसपर होटल संचालक धनेश्वर ने मना कर दिया। उनसे कहा कि अब वह इन सब कामों को छोड़ चुका है। इतने में युवक आक्रोश में मारपीट करने लगे। मामला इतना बढ़ गया कि चाकू निकाल कर हमला किया जाने लगा। जिसमे  धनेश्वर साहू घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने मारपीट करने वाले युवकों को भी खदेड़ कर पीटा। 


ये भी पढ़ें.....

पहले भी धनेश्वर गया है जेल 
बताया जा रहा है कि धनेश्वर साहू का गांजा बेचने का पुराना इतिहास रहा है। और वह गांजा बेचने के आरोप में दो बार जेल भी जा चुका है।  घटना की सूचना मिलने के बाद चुटिया थाने के पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्ष से घायलों को गुरुनानक अस्पताल में भर्ती करवाया है। इस मारपीट में तीन लोग घायल हुए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।