logo

7 सितंबर के प्रदेश स्तरीय धरना-प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस ने तेज की तैयारियां, बैठकों का कार्यक्रम तय

cng3.jpg

द फॉलोअप डेस्क, रांची:

केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा 7 सितंबर 2026 को लोक भवन के समक्ष प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देश पर कांग्रेस भवन, रांची में विभिन्न अग्रणी संगठनों एवं विभागों की कार्यकारिणी बैठकों का कार्यक्रम तय किया गया है। प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने बताया कि इन बैठकों में 7 सितंबर के धरना-प्रदर्शन में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने, संगठनात्मक समन्वय बनाने तथा कार्यक्रम की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

इन तारीखों पर होंगी महत्वपूर्ण बैठकें

1 सितंबर 2026

सुबह 11:00 से 12:30 बजे तक - NSUI कार्यकारिणी बैठक
दोपहर 12:30 से 2:00 बजे तक - महिला कांग्रेस कार्यकारिणी बैठक
दोपहर 3:00 से शाम 5:00 बजे तक - युवा कांग्रेस कार्यकारिणी बैठक

2 सितंबर 2026

सुबह 11:30 से 12:30 बजे तक  - आदिवासी कांग्रेस कार्यकारिणी बैठक
दोपहर 12:30 से 2:00 बजे तक -   SC विभाग कार्यकारिणी बैठक

3 सितंबर 2026

सुबह 11:30 से 12:30 बजे तक - सेवादल कार्यकारिणी बैठक
दोपहर 12:30 से 2:00 बजे तक - रांची महानगर जिला कांग्रेस कमिटी कार्यकारिणी बैठक

केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ बनेगी रणनीति 

बैठकों में संबंधित संगठनों और विभागों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस दौरान 7 सितंबर के प्रदेश स्तरीय धरना-प्रदर्शन में अधिकाधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी, आपसी समन्वय, जिम्मेदारियों के निर्धारण और कार्यक्रम को प्रभावी बनाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय पर बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने की अपील की है।

मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि 7 सितंबर का प्रदेश स्तरीय धरना-प्रदर्शन केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस की मजबूत और निर्णायक आवाज बनेगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संगठन के विभिन्न स्तरों पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं और सभी संबंधित इकाइयों को सक्रिय भूमिका निभाने का निर्देश दिया गया है।

Tags - Congress Jharkhand Congress Ranchi Keshav Mahato Kamlesh Protest Sept 7