logo

कांग्रेस का आरोप, नोटबंदी आजादी के बाद का सबसे बड़ा घोटाला

2253news.jpg
द फाॅलोअप टीम, रांची 
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव ने कहा है कि नोटबंदी आजादी के बाद का सबसे बड़ा घोटाला है। इसके कारण आम लोगों को दर्द सहना पड़ा है। वक्त आ गया है कि पीएम नरेंद्र मोदी लोगों की परेशानी की जिम्मेदारी लें। उन्होंने कहा कि नोटबंदी घोटाले की जांच की जाए और दोषियों को गिरफ्तार किया जाए। देश कभी नहीं भूलेगा कि नो किस तरह नोटबंदी से रातों रात काले धन को सफेद बनाया गया। उरांव रविवार को प्रदेष कांग्रेस कार्यालय पर पत्रकारों के साथ वार्ता कर रहे थे।  

‘‘न काला धन मिला न नक्सलियों पर लगी लगाम’’
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि न ही काला धन मिला, न ही नकली नोट पकड़े गए और न ही आतंकवाद व नक्सलवाद पर लगाम लग सका। बल्कि नोटबंदी के कारण अर्थव्यवस्था पूरी तरह चैपट हो गई। इनका उद्देश्य काले धन को समाप्त करना नहीं बल्कि असंगठित क्षेत्र को नष्ट करना था। नकली मुद्रा हटाना नहीं, भाजपा के दो-तीन पूंजीपति मित्र की सहायता करना था।

ये भी पढ़ें......

कांग्रेस के हस्ताक्षर अभियान में तीन लाख लोग जुड़े
प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष संजय लाल पासवान ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा पारित किसान विरोधी काला कानूनों के विरोध में कांग्रेस की तरफ हस्ताक्षर अभियान चलाया गया था। इसमें लगभग तीन लाख किसानों ने भाग लिया। ये सारे एकत्रित हस्ताक्षर अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी को 10 नवम्बर 2020 को झारखण्ड प्रभारी आरपीएन सिंह को सौंपा जाएगा।