द फॉलोअप टीम, दिल्ली:
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के ओपनर और दुनिया भर के T-20 पसंदीदा खिलाड़ी क्रिस गेल ने मैदान में उतरते ही सभी खिलाडियों के लिए एक बड़ा रिकॉर्ड खड़ा कर दिया है। क्रिस गेल ने अपनी शानगार बैटिंग से 2016 के बाद पहली T-20 इंटरनेशनल हाफ सेंचुरी भी बना लिया। सत. लूसिया (St. Lucia ) में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गये तीसरे T-20 मैच में क्रिस गेल ने अपने 14000 T-20 रन पूरे कर लिये। ऐसा करने वाले वे दूनिया के पहला बल्लेबाज बन गए हैं। उनकी इस पारी की मदद से वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया से खेले जा रहे पांच T-20 मैचों के सीरीज को 3-0 से जीत लीया है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गये तीसरे T-20 मैच में गेल ने मात्र 38 गेंदों में 7 छके और 4 चौके की मदद से 66 रनो की तब्द्तोर पारी खेला। 14038 रन के रिकॉर्ड बनाते ही सोशल मीडिया पर क्रिकेट फेन क्रिस गेल को T-20 का सचिन तेंदुलकर कहने लगे हैं। T-20 फोर्मेट में गेल के नाम 22 शतक है, 42 वर्ष के होने के बावजूद इस खिलाड़ी का दबदबा हर T-20 मैचों में आज भी कायम है।
गेल की तूफानी पारी के बलबूते वेस्टइंडीज ने मैच जीता
तीसरे T-20 मैच में ऑस्ट्रेलिया टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज करने का फेसला किया। ऑस्ट्रेलिया के धीमी शुरुआत के कारण 20 ओवेरों में महज 141 रन ही बना पाए। ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी पारी में सबसे अहम योगदान अल्ल्रौंदर मोइसेस हेन्रिक़ुएस ( Moises Henriques ) के 33 रनों के साथ कप्तान आरोन फिंच के 30 रनो का रहा। इधर गेल की तूफानी पारी के बलबूते वेस्टइंडीज यह मैच अपने 4 विकेट खोकर 15 ओवेरो में ही जीत लिया।
टी-20 रिकॉर्ड
नाम स्पेन इनिंग रन देश
क्रिस गेल 2005-2021 423 14038 वेस्टइंडीज
के पोलार्ड 2006-2021 484 10836 वेस्टइंडीज
शोइब मलिक 2005-2021 397 10741 पाकिस्तान
डेविड वार्नर 2007-2021 303 10017 ऑस्ट्रेलिया
विराट कोहली 2007-2021 295 9922 भारत