logo

T20 वर्ल्ड कप फाइनल में दर्शकों की पूरी मौजूदगी चाहता है BCCI, जानिए! ओमान और UAE के स्टेडियमों का नियम

13272news.jpg

द फॉलोअप टीम, डेस्क: 

टी-ट्वेंटी वर्ल्ड कप 17 अक्टूबर से यूएई और ओमान में खेला जाएगा। टूर्नामेंट को लेकर मिली ताजा जानकारी के मुताबिक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और अमीरात क्रिकेट बोर्ड (ECB) 14 नवंबर को होने वाले फाइनल के लिए दर्शकों को पूरी क्षमता के साथ स्टेडियम में मैच देखने आने देने की परमिशन मांगी है। गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने उम्मीद जताई है कि उनकी तरफ से न्यूनतम 25 हजार दर्शक स्टेडियम आ सकते हैं वहीं अमीरात क्रिकेट बोर्ड ने भी इतने दर्शकों के आने की संभावना जताई है। 

बीसीसीआई और ईसीबी चाहता है दर्शकों की पूरी मौजूदगी
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बीसीसीआई और ईसीबी चाहता है कि फाइनल वाले दिन स्टेडियम में कुल दर्शक क्षमता के बराबर लोग आएं। इसकी बड़ी वजह ये है कि फाइनल वाले दिन स्टेडियम में जादुई माहौल होगा। कहा जा रहा है कि बोर्ड ने कोविड प्रोटोकॉल के तहत ही परमिशन की मांग की है। कहा जा रहा है कि बोर्ड्स को पूरी उम्मीद है कि उनको इसकी परमिशन मिल जायेगी। 

इंडियन प्रीमियर लीग में दर्शकों की मौजूदगी स्टेडियम में है
गौरतलब है कि इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें संस्करण का दूसरा चरण यूएई में जारी है। आईपीएल मैचों में दर्शक नजर आ रहे हैं। यहां कोविड गाइडलाइन के तहत सीमित मात्रा में दर्शकों को मैदान में आने की इजाजत दी गई है। सभी फ्रेंचाइजी के समर्थकों को स्टेडियम में आने की इजाजत दी गई है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आने वाले दर्शकों को आऱटी पीसीआऱ रिपोर्ट लाना जरूरी नहीं है। उनको केवल इतना वैक्सीनेशन का 2 डोज लगाने का सर्टिफिकेट साथ लाना होता है। वो तमाम लोग जिन्होंने वैक्सीनेशन का दोनों डोज लगवा लिया है उनको मैदान में मैच देखने के लिए आने की परमिशन दी गई है। हालांकि शारजाह और अबुधाबी में ऐसा नहीं है। 

शारजाह में दर्शकों की एंट्री को लेकर ये नियम बनाया गया है
शारजाह में स्थितियां भिन्न हैं। शारजाह इंटरनेशन क्रिकेट स्टेडियम में केवल 16 वर्ष से अधिक आयु के दर्शकों को ही मैच देखने आने की इजाजत है। इनको अपना कंप्लीट वैक्सीनेशन प्रूफ भी लाना पड़ता है। उनको मैच से कम से कम 48 घंटे पहले करवाया गया आरटी पीसीआर निगेटिव रिपोर्ट भी लाना होता है। साथ ही अल-हुस्न एप पर ग्रीन स्टेटस भी होना जरूरी है स्टेडियम में आने के लिए। 

अबु धाबी में केवल 16 साल से अधिक आयु के दर्शकों को मंजूरी
अबु धाबी के शेख जायद स्टेडियम में भी केवल 16 साल से अधिक आयु के दर्शकों को मैच देखने के लिए आने की अनुमति मिलती है। उनको अपने साथ वैक्सीनेशन प्रूफ सर्टिफिकेट औऱ 48 घंटे पहले का आरटीपीसीआर टेस्ट रिपोर्ट लाना होता है। 12 से 15 साल के बच्चों को वैक्सीनेशन प्रूफ तो नहीं लाना होता लेकिन आरटीपीसीआऱ टेस्ट रिपोर्ट लाना जरूरी होता है। 12 साल से कम उम्र के बच्चे स्टेडियम में आ सकते हैं लेकिन उनके साथ 21 वर्ष से अधिक आयु का व्यस्क व्यक्ति होना चाहिए। 

बीसीसीआई कर रहा है टी ट्वेंटी वर्ल्ड कप-2020 की मेजबानी
गौरतलब है कि टी ट्वेंटी वर्ल्ड कप में भारत अपने अभियान की शुरुआत चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। भारत औऱ पाकिस्तान के बीच मुकाबला 24 अक्टूबर को खेला जाएगा। टूर्नामेंट का आगाज वैसे 17 अक्टूबर से हो रहा है जहां राउंड-1 में ग्रुप-बी का मुकाबला ओमान और पापुआ न्यू गिनी के बीच खेला जायेगा। दूसरा मुकाबला बांग्लादेश औऱ स्कॉटलैंड के बीच होगा। पहला सेमीफाइनल मैच 10 नवंबर को अबु धाबी में खेला जाएगा वहीं दूसरा सेमीफाइनल 11 नवंबर को दुबई में होगा। फाइनल दुबई में 14 नवंबर को होगा। बीसीसीआई टी ट्वेंटी वर्ल्ड कप-2020 का मेजबान है। कोविड़ की वजह से आयोजन यूएई में हो रहा है।