द फॉलोअप टीम, नई दिल्ली:
भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए टी 20 विश्व कप (T20 World Cup) के लिए संयुक्त अरब अमीरात (UAE) को वैकल्पिक आयोजन स्थल के रूप में रखा गया है। बीसीसीआई (BCCI) के एक शीर्ष अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। BCCI के खेल विकास के महाप्रबंधक धीरज मल्होत्रा ने एक इंटरव्यू में कहा, "इसका (आयोजन स्थल) यूएई होगा। हमें उम्मीद है कि यह BCCI द्वारा इसका आयोजन किया जाएगा। ये टूर्नामेंट यहीं होगा और इसे BCCI द्वारा किया जाएगा। "
बीसीसीआई के पास प्लान बी तैयार
बता दें कि टी20 विश्व कप का आयोजन अक्टूबर-नवंबर में भारत में होना है। देश में इस समय कोरोना की दूसरी लहर चल रही है। पिछले कुछ दिनों से 3.5 लाख केस आ रहे हैं और करीब 3000 लोगों की मौत हो रही है। यदि स्थिति में सुधार नहीं होता है तो यह पहली बार होगा जब भारत किसी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट या सीरीज का देश के बाहर मेजबानी करेगा। गत आईपीएल का आयोजन भी वहीं किया गया था।
भारत में आयोजन की होगी कोशिश
मल्होत्रा ने कहा, "मुझे सिर्फ टूर्नामेंट के निदेशकों में से एक नामित किया गया है, इसलिए मैं ये सुनिश्चित करने के लिए सब कुछ कर रहा हूं कि यह (भारत में) हो। हम सामान्य परिदृश्य और सबसे खराब स्थिति के बारे में सोच रहे हैं, इसलिए इस समय हम आइसीसी से बात कर रहे हैं।