द फ़ॉलोअप टीम, डेस्क:
टी-20 वर्ल्ड कप में आज से सुपर-12 के मुकाबले शुरू हो रहे हैं। इस वर्ल्ड कप का असली रोमांच आज से ही शुरू हो रहा है। शुरुआत में ही 2 ऐसी टीम आमने-सामने है जिन्होंने अब तक एक बार भी टी-20 वर्ल्ड कप नहीं जीता है। ग्रुप-1 के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया का सामना साउथ अफ्रीका से होगा। मुकाबला दोपहर 3:30 बजे से अबु धाबी में शुरू होगा। इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश इस ग्रुप की अन्य टीमें हैं।
तेज धूप और गर्मी का सामना करना होगा
अबु धाबी में आईपीएल (IPL) का खेला गया है। इन मैचों में काफी अलग पिच होगा क्योंकि ये डे मैच है। लिहाजा तेज धूप और तेज गर्मी से दोनों टीमों को जूझना होगा। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा। इस वर्ल्ड कप के 4 क्वालिफायर मुकाबले अबु-धाबी में हुए हैं। इनमें से 3 में सेकेंड में बैटिंग करने वाली टीम जीती है। हालांकि, यहां हुए तमाम टी-20 मुकाबलों को मिलाकर बात की जाए तो पहले बैटिंग करने वाली टीम ज्यादा जीती है।

7 बैटर के साथ उतरेगी ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरोन फिंच ने स्पष्ट कर दिया है कि उनकी टीम 7 बैटर और 4 स्पेशलिस्ट बॉलर के साथ उतरेगी। ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल मार्श और मार्कस स्टोइनिस को ऑलराउंडर की भूमिका निभानी होगी। इसका मतलब हुआ कि पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और केन रिचर्डसन में से किसी एक को भी प्लेइंग-11 में मौका मिल सकता है। गौरतलब है कि साउथ अफ़्रीका ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाफ 2 स्पिनर्स के साथ मैदान में उतर सकती है। टीम रिपोर्ट के अनुसार तबरेज शम्सी और केशव महाराज दोनों ही खेलते हुए दिख सकते हैं।