logo

द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता पूर्णिमा और गोल्ड मेडलिस्ट तीरंदाज अभिषेक से मिले अर्जुन

10283news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची: 
तीरंदाजी में समूची दुनिया ने धरती आबा की धरती झारखंड का लोहा मान लिया है। रांची की दीपिका कुमारी तो सोन परी के नाम से मशहूर हो रही हैं। भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की खुशी छुपते नहीं छिप रही है। तीरंदाजी के लिए उनकी रुचि और प्रयास रहा है। अर्जुन मुंडा ने आज तीरंदाजी के दो सितारे से मुलाकात की है। इनमें विश्व कप तीरंदाजी में भारतीय महिला टीम की कोच द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता पूर्णिमा महतो भी शामिल हैं। आज ही वो पेरिस से रांची लौटीं। रांची एयरपोर्ट पर मिलकर अर्जुन मुंडा ने उन्हें बधाई दी।



अभिषेक ने क्रिश स्काफ को हराया
पेरिस तीरंदाजी विश्व कप में पुरुष कम्पाउंड वर्ग में भारत के अभिषेक वर्मा ने अमेरिका के क्रिश स्काफ को शनिवार को टाई ब्रेक में पराजित कर गोल्ड मेडल जीता। इसके साथ ही उन्होंने विश्व के नंबर वन तीरंदाज होने का गौरव हासिल किया। आज अभिषेक वर्मा अर्जुन मुंडा से उनके दिल्ली स्थित आवास में मिले। मुंडा ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।