द फॉलोअप टीम, रांची:
देशभर में राष्ट्रीय बाल पुरस्कार देने के लिए 32 बच्चोंं का चयन हुआ है। इन 32 बच्चोंं में एक झारखण्ड की भी सविता कुमारी का नाम है जो किि अपने आप में झारखण्ड के लिए गौरव की बात है। सविता कुमारी इंटरनेशनल तीरंदाज है। खेल कैटेगरी से चुनी गयी सविता से पीएम नरेंद्र मोदी आनलाइन बात की है। प्रधानमंत्री ने जब सविता से पूछा कि आपको इस खेल की प्रेरणा कहाँ से मिलती है और आगे आप क्या करना चाहती हैंं। सविता ने कहा कि उसे ओलिंपिक में भाग लेना है और देश के लिए गोल्ड मेेडल लाना है। इस पर मोदी ने सविता की काफी सराहना की और उससे कई तरह की जानकारियां भी लींं और शुभकामनाएं दींं।
क्या रही हैंं अब तक सविता की उपलब्धियां
सविता के पिता गार्ड की नौकरी करते हैंं। सविता कुमारी ने चार साल पहले कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय, सोनाहातु (रांची) में एडमिशन लिया था। 2016 में बिरसा मुंडा एकेडमी, सिल्ली के कोच प्रकाश राम और शिशिर महतो की नजर सविता पर पड़ी थी। और उसे स्कूल के खेल के लिए टैलेंटेड प्लेयर्स के तौर पर आर्चरी की ट्रेनिंग के लिए चुना गया। सविता ने दो साल ट्रेनिंग ली जिससे उसके खेल में काफी सुधार आ गया और वह नेशनल चैंपियन बनी। 2018 में उसका सेलेक्शन जूनियर इंडियन टीम में हुआ और बांग्लादेश में आयोजित साउथ एशियन आर्चरी चैंपियनशिप में टीम उसने भारत के लिए गोल्ड मेडल लेकर आयी।