logo

युवा मुक्केबाज लवलीना सेमीफाइनल में, भारतीय महिला हॉकी टीम ने आयरलैंड को 1-0 से हराया

11333news.jpg

द फॉलोअप टीम, डेस्क: 
शुक्रवार का दिन भारतीय एथलिट्स के लिए काफी अच्छा रहा। भारतीय महिला हॉकी टीम ने ऑयरलैंड को 1-0 से हराकर क्वार्टर-फाइनल की उम्मीद बरकरार रखी है। मुकाबले में दोनों ही टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। आखिरकार चौथे क्वार्टर में नवनीत कौर की गोल के बदौलत भारतीय टीम ने ऑयरलैंड को हरा दिया। 

लवलीना ने कांस्य पदक पक्का कर लिया
मुक्केबाजी में भी भारत के लिए अच्छी खबर सामने आई। लवलीना बोरगोहेन ने 69 किलोग्राम भारवर्ग में सेमीफाइनल में जगह बनाई। इस तरह से उन्होंने भारत के लिए एक पदक पक्का किया। क्वार्टर-फाइनल में लवलीना ने पूर्व विश्व चैंपियन चीनी ताइपे की चिन चेन को 4-1 से हराया। लवलीना पूर्वोत्तर राज्य असम से ओलंपिक खेलों में जाने वालीं पहली महिला मुक्केबाज हैं। उनसे पहले असम के शिप थापा भी ओलंपिक में खेल चुके हैं।