logo

साहेबगांज विधायक अनंत ओझा ने क्षेत्र में बाढ़ का मुद्दा उठाया, कहा मुख्यमंत्री के हवाई सर्वेक्षण से कुछ नहीं होता

12595news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची: 
राजमहल विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक अनंत ओझा ने साहिबगंज में आए बाढ़ का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि जिले में अव्यवस्था प्रशासनिक अधिकारियों की उदासीनता का नजारा है। उन्होंने कहा की जिले में उतना ही काम हो सका, जितना मैने व्यक्तिगत स्तर पर किया। यह भी कहा की उन्होंने साहिबगंज में बाढ़ के मुद्दे को लेकर सदन में सवाल पूछा, प्रश्न भी पूछा लेकिन सरकार ने वहां राहत के लिए कोई काम नहीं किया। उन्होंने जानकारी दी कि लोग पहले 15 दिन बाढ़ के बीच फंसे रहे। लोगों तक प्रशासन एक नाव तक का इंतजाम नहीं कर सका। राजमहल के सैदपुर और उधवा गांव में बाढ़ में डूबे लोगों को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में अनंत ओझा ने कहा कि उनहें जैसे ही जानकारी मिली, उन्होंने लोगों तक मदद पहुंचाई। उन्होंने कहा की सरकार इतने गंभीर मुद्दे पर भी उदासीन बनी रही। 

हवाई सर्वेक्षण से कुछ नहीं होगा 
अनंत ओझा ने कहा की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हवाई सर्वेक्षण किया। अधिकारियों ने इसका पोस्टपोर्टम किया। इसे ये कहकर प्रचारित किया की पहले मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने हवाई सर्वेक्षण किया। लेकिन इससे कुछ नहीं होता है। अगर लोगों तक राहत नहीं पहुंचाई गई तो फिर हवाई सर्वेक्षण का क्या फायदा। उन्होंने बाढ़ पीड़ित लोगों को मुआवजे की मांग की है। 

द फॉलोअप ने उठाया था बाढ़ का मुद्दा 
साहेबगंज में आई बाढ़ की ग्राउंड रिपोर्ट द फॉलोअप ने की थी। संवाददाता सूरज और ऋषव ने प्रभावित क्षेत्रों में जाकर लोगों से बात की थी, उनकी समस्याएं दिखायी थी। लोगों ने कहा था कि उनतक राहत सामाग्री नहीं पहुंची, ना ही कोई अधिकारी उनसे मिलने आया। अभी तक उन क्षेत्रों में स्थिति समान्य नहीं हो सकी है। विधायक अनंत ओझा इसी बात को उठा रहे हैं।